फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanniyakumari: वेष्टि और अंगवस्त्रम पहनकर पीएम मोदी ने की भगवती अम्मन मंदिर में पूजा, जानें इसके बारे में

Fri, 31 May 2024 09:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 31 May 2024 09:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपने 45 घंटे लंबे ध्यान की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन
photos of PM Modi In Kanniyakumari wearing veshti and angavastram 45 hours of meditation
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
PM Modi In Kanniyakumari : और इसी के साथ लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार खत्म होने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने 108 शक्तिपीठों में शामिल ऐतिहासिक श्री भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।


पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम से एक हेलीकॉप्टर द्वारा कन्याकुमारी पहुंचे थे। कन्याकुमारी में सरकारी आवास पर हैलीपेड भी है, जहां पीएम का हेलीकॉप्टर लैंड किया।

सरकारी आवास में कुछ देर आराम करने के बाद वो अम्मन मंदिर पहुंचे और फिर उन्होंने वहां पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से ही पीएम का स्वागत किया। इस दौरान पीएम काफी अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने वहां का पारंपरिक परिधान कैरी किया हुआ था। इसी पूजा के साथ अब पीएम ने अपने 45 घंटे के ध्यान की शुरुआत की दी है। 
 
photos of PM Modi In Kanniyakumari wearing veshti and angavastram 45 hours of meditation
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई

तस्वीरों में दिखा अलग अंदाज 

जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें पीएम मोदी भगवान की पूजा करते और परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने वहां की पारंपरिक वेष्टि (धोती) और अंगवस्त्रम पहनी थी। प्रधानमंत्री ने पीठासीन देवता की पूजा करने के बाद गर्भगृह की परिक्रमा की। पूजा-पाठ के बाद मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। बहुत से लोग ये जानते नहीं हैं कि वेष्टि और अंगवस्त्रम क्या होती है, तो चलिए आपको इस बारे में भी बता देते हैं। 

photos of PM Modi In Kanniyakumari wearing veshti and angavastram 45 hours of meditation
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई

क्या होती है वेष्टि ?

आपको बता दें कि कई राज्यों में वेष्टि उनका पारपंरिक परिधान है। ये एक बिना सिला सफेद रंग का कपड़ा होता है, जिसे धोती की तरह कैरी किया जाता है। वेष्टि को ज्यादातर पूजा-पाठ के समय पहना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of PM Modi In Kanniyakumari wearing veshti and angavastram 45 hours of meditation
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई

अंगवस्त्रम के बारे में भी जानें

अंगवस्त्रम कंधे पर पहने जाने वाला आयताकार कपड़ा होता है, जो शॉल की तरह दिखता है। इसके बॉर्डर पर खूबसूरत का काम होता है। पीएम ने भी कन्याकुमारी में पूजा के दौरान कंधे में अंगवस्त्रम ही पहना था। 

विज्ञापन
photos of PM Modi In Kanniyakumari wearing veshti and angavastram 45 hours of meditation
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : पीटीआई
45 घंटे के ध्यान को पहुंचे कन्याकुमारी 

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार के खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी के प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल (विवेकानंद शिला पर) पर ध्यान लगाने पहुंचे हैं। वो यहां 45 घंटे के ध्यान करने पहुंचे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed