फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव से पहले बाजार में आई 'मोदी साड़ी', कुछ ऐसा है डिजाइन

Wed, 13 Feb 2019 06:54 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Wed, 13 Feb 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Pm Modi print Saree Trending in Market
modi saree

चुनावी सीजन चल रहा है, ऐसे में सड़कों से लेकर बाजार तक हर जगह इसका रंग देखने को मिल रहा है। यहां तक कि फैशन बाजार से लेकर टेक्सटाइल मार्केट भी इससे अछूती नहीं है। आपने आज तक पीएम मोदी की तस्वीर वाली टी शर्ट तो बहुत देखी होंगी, लेकिन अब बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली विशेष साड़ी आई है, जो काफी पसंद की जा रही है।

Pm Modi print Saree Trending in Market
modi saree

गुजरात के सूरत शहर एक व्यापारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के प्रिंट वाली इस खास साड़ी को डिजाइन किया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले टेक्सटाइल मार्केट में यह नया ट्रेंड किसी सरप्राइज से कम नहीं है।

Pm Modi print Saree Trending in Market
modi saree

साड़ी बेच रहे दुकानदारों का कहना है कि महिलाओं को यह साड़ी काफी पसंद आ रही है। इन साड़ियों का फैब्रिक काफी अच्छा बताया जा रहा है। इस विशेष साड़ी पर पीएम मोदी की तस्वीर को डिजिटली प्रिंट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Modi print Saree Trending in Market
modi saree

फिलहाल इन साड़ियों में तीन अलग-अलग प्रिंट देखने को मिल रहे हैं। इस साड़ी को लेकर महिलाओं के बीच जो क्रेज देखने को मिल रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में इसके कई और नए डिजाइन भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Pm Modi print Saree Trending in Market
modi saree

पीएम मोदी के फोटो प्रिंट वाली साड़ी को बेचने वालों ने बताया कि उन्हें इन साड़ी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में प्रियंका के चेहरे के प्रिंट वाली साड़ी भी मार्केट में आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed