{"_id":"65a6119611e4d53fd3089ad8","slug":"pongal-2024-how-to-get-perfect-south-indian-look-on-pongal-2024-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, लुक भी दिखेगा पारंपरिक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
पोंगल के त्योहार पर ऐसे हों तैयार, लुक भी दिखेगा पारंपरिक
दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार काफी अहम माना जाता है। जिस तरह से सूर्य के उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति या खिचड़ी का त्योहार मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार से दक्षिण भारत में पोंगल मनाया जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। इस साल इसकी शुरुआत 15 जनवरी से हो गई है, वहीं इसका समापन 18 जनवरी को होगा।
चार दिनों तक चलने वाले इस खूबसूरत त्योहार में लोग खुशियां मनाते हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं। इस त्योहार के लिए महिलाएं पारंपरिक तरह से तैयार भी होती हैं। अगर आप भी पोंगल के इस त्योहार पर पारंपरिक साउथ इंडियन तरह से तैयार होने का सोच रहीं हैं तो हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल, साउथ इंडियन लुक कैरी करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ चीजों को कैरी करना पड़ेगा।
2 of 7
pongal 2024
- फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
अगर आप पोंगल के त्योहार में पारंपरिक लुक कैरी करना चाहती हैं, तो सिल्क की साड़ी या लहंगे को ही प्राथमिकता दें। इस तरह की सिल्क की साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसे पहनकर आपका लुक भी क्लासी लगेगा।
3 of 7
pongal 2024
- फोटो : instagram
टेम्पल ज्वेलरी
अगर आप सिल्क की साड़ी के साथ एथनिक ज्वेलरी ही कैरी करना चाहती हैं, तो टेम्पल ज्वेलरी एक बेहतर विकल्प है। इसे आप आसानी से सिल्क की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी में ज्यादातर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रति बनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
pongal 2024
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में पहनें चूड़ी
अपने लुक को पूरा करने के लिए या तो हाथों में कांच की चूड़ियां पहनें और या फिर आप टेम्पल स्टाइल के कड़े कैरी कर सकती है। इसी से आपका लुक कंप्लीट होगा।
विज्ञापन
5 of 7
pongal 2024
- फोटो : instagram/weddingwireindia
बालों में जरूर लगाएं गजरा
अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बालों में गजरा जरूर लगाएं। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। यदि आप गजरा नहीं लगाना चाहती हैं, तो एक फूल भी अपने बालों में लगा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।