फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंट महिलाएं साड़ी और सूट में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो नेहा धूपिया से लें टिप्स

Thu, 30 Sep 2021 04:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 30 Sep 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Pregnancy Fashion Tips From Neha Dhupia Maternity Fashion in Traditional Outfits
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia

हर महिला सुंदर दिखना चाहती है लेकिन अपने जीवन के सबसे अहम दौर में महिलाएं सुंदरता को लेकर उस समय चिंतित हो जाती हैं, जब उनका प्रेग्नेंसी के कारण वजन बढ़ने लगता है। महिलाएं चाह कर भी अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पातीं। आरामदायक कपड़ों को कैरी करने के चक्कर में फैशन और स्टाइल उनसे मिस हो जाता है। ऐसे में महिलाएं इस बात को लेकर परेशान होती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे स्टाइलिश और फैशनेबल दिखा जाए। अगर आप भी जीवन के इसी दौर से गुजर रहीं हैं लेकिन इस खास पल में भी सबसे बेस्ट दिखने की ख्वाइश रखती हैं तो आज हम आपको प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स देने जा रहें हैं। ये टिप्स एक्ट्रेस नेहा धूपिया आजकल अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर देती नजर आ रही हैं। नेहा धूपिया के कुछ लुक सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान साड़ी और सूट पहनकर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। नेहा वजन बढ़ने के बाद भी अपने लुक्स की वजह से बेहद प्यारी लग रही हैं। आइए नेहा धूपिया से लेते हैं प्रेग्नेंसी फैशन टिप्स।

Pregnancy Fashion Tips From Neha Dhupia Maternity Fashion in Traditional Outfits
नेहा धूपिया - फोटो : nehadhupia

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि नेहा धूपिया ने न्यूड कलर की एक प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। ये सिल्क कैफन ड्रेस नेहा धूपिया के ओवर वेट बाॅडी पर परफेक्ट लुक दे रही है। नेहा के इस आउटफिट में वी नेकलाइन हैं। साथ ही बिलोवी स्टाइल स्लीव्स को एड किया गया है। 

Pregnancy Fashion Tips From Neha Dhupia Maternity Fashion in Traditional Outfits
नेहा धूपिया - फोटो : nehadhupia

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए और नेहा का प्रेग्नेंसी लुक कंफर्टेबल आउटफिट को पूरी तरह से जस्टिफाई कर रहा है। नेहा धूपिया ने यहां हल्के पीले रंग का कॉटन का कुर्ता पहना है। गर्भवती महिलाएं इस ड्रेस में कंफर्टेबल महसूस करेंगी। नेहा की इस ड्रेस पर प्रिंटेड गोल्डन लीव्स और ज्योमैट्रिकल शेप्स दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnancy Fashion Tips From Neha Dhupia Maternity Fashion in Traditional Outfits
नेहा धूपिया - फोटो : nehadhupia

इतना ही नहीं नेहा धूपिया ने साड़ी में भी अपना प्रेग्नेंसी फैशन लुक शेयर किया। दरअसल एक मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट में नेहा धूपिया ने शीयर फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहन रखी है। सफेद रंग की इस साड़ी में काले रंग की पत्तियों के बड़े बड़े प्रिंट दिए गए हैं। नेहा धूपिया ने साड़ी के साथ सफेद रंग की पतली स्ट्रेप ब्रा को ब्लाउज के तौर पर कैरी किया है। इस लुक में नेहा खूबसूरत तो लग रही हैं साथ ही अपने बेबी बंप को भी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। आप भी नेहा की तरह हल्की साड़ी को पहन सकती हैं। ब्लाउज के तौर पर आप शर्ट, क्राॅप टाॅप, टी शर्ट के साथ फैशनेबल लुक ले सकती हैं।

विज्ञापन
Pregnancy Fashion Tips From Neha Dhupia Maternity Fashion in Traditional Outfits
नेहा धूपिया - फोटो : nehadhupia

बता दें कि नेहा धूपिया दूसरी बार मां बन रही हैं। नेहा कई बार अपनी बेटी के साथ नजर आ चुकी हैं। बच्ची को गोद में लिए नेहा का ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आया। तस्वीर में देख सकते हैं कि नेहा ने ग्रे रंग की ड्रेस पहनी है। ये ड्रेस ऊपर से किसी शर्ट का लुक दे रही है तो वहीं कमर के नीचे से साड़ी नुमा स्टाइल में दिख रही है। देखने में लग रहा है कि नेहा ने साड़ी पहनी है। इस तरह की ड्रेस भी आरामदायक होने के साथ फैशन के लिहाज से परफेक्ट होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed