लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर बॉलीवड की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जो हमेशा अपने लुक्स और लेटेस्ट फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मौका कोई भी वो अपने कमाल के फैशन सेंस से तारीफ बटोरती हैं। ऐसे में करीना का स्टाइल प्रेग्नेंसी में कैसे कम हो सकता है। प्रेग्नेंसी में जहां ज्यादातर महिलाएं ढीले-ढाले कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। वहीं करीना का स्टाइल जरूर आकर्षित करेगा। बेबो ने ये साबित कर दिया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान ढीले कपड़ों को पहनकर भी आप खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ सकती हैं।
2 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
कुछ दिनों पहले ही स्पॉट हुईं करीना कपूर ने बेबी पिंक कलर का लांग अनारकली कुर्ता पहन रखा था। राउंड नेक, फुल स्लीव और पैरों तक की लेंथ वाले इस कुर्ते के साथ करीना गजब की खूबसूरत दिख रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा था। करीना का ये कुर्ता अपनी फिटिंग की वजह से बेहद आकर्षक और प्रेग्नेंट लेडी के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
दरअसल, राउंड नेक डिजाइन के साथ ये स्लीव और बस्ट एरिया के पास से फिटिंग का था। जिसके बाद कमर एरिया से इसे पूरा फ्री साइज लुक दिया गया था। जिसमें किसी भी प्रेग्नेंट लेडी को दिक्कत का सामना नहीं करता पड़ेगा। करीना ने इस खूबसूरत अनारकली कुर्ते के साथ सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक ब्लश और पिंक लिप्स के साथ करीना अपने स्टेटमेंट आई मेकअप में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram fan page
जिसमें बेबो का लुक हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहा था। वैसे करीना का ये आउटफिट डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने डिजाइन किया है। इस फ्लोरलेंथ कुर्ते के साथ मैचिंग दुपट्टा और चूड़ीदार मैच किया गया है। हालांकि करीना ने अपने कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए दुपट्टे को साथ में नहीं लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor
- फोटो : instagram
वहीं इस खूबसूरत अनारकली कुर्ते पर बनीं डिजाइन भी काफी खास है। डल गोल्ड कलर के माइक्रो हैंडवर्क एंब्रायडरी की चौकोर आकार में डिजाइन बनी है। वहीं मसाबा गुप्ता के इस अनारकली कुर्ते की कीमत भी बेहद खास है। इस पेस्टल पिंक अनारकली कुर्ते की कीमत है करीब 25 हजार रुपये। जो कि बेशक बेगम करीना के लिए ज्यादा नहीं होगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।