Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
pregnant anushka sharma in black tiny t shirt dress go for lunch date with virat kohli
{"_id":"5ff6e832cab59209604a4876","slug":"pregnant-anushka-sharma-in-black-tiny-t-shirt-dress-go-for-lunch-date-with-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा का प्रेग्नेंसी लुक है शानदार, टीशर्ट ड्रेस से लेकर ओवरसाइज शर्ट में दिखा फैशन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अनुष्का शर्मा का प्रेग्नेंसी लुक है शानदार, टीशर्ट ड्रेस से लेकर ओवरसाइज शर्ट में दिखा फैशन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram@viralbhayani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे ये बॉलीवुड कपल जब लंच डेट के लिए निकले तो उनका स्टाइलिश लुक जबरदस्त था। जिसे देख फैंस उनके अंदाज पर फिदा हो गए। वैसे तो प्रेग्नेंसी के हर दौर में अनुष्का का स्टाइलिश लुक नजर आया। लेकिन इस बार वो कंफर्ट के साथ ही सुपर स्टाइलिश नजर आईं।
2 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram
अनुष्का ने लंच डेट के लिए काले रंग की टीशर्ट ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी ओवरसाइज फुल स्लीव और लुक इसे काफी आरामदायक बना रहा था। वहीं इस शार्ट ड्रेस के साथ मिसेज कोहली ने सफेद रंग के स्नीकर पहन रखे थे। वहीं चेहरे पर मास्क लगाए अनुष्का मिड पार्टीशन के साथ बालों को खोल रखा था। वहीं क्रिकेटर विराट कोहली ने ग्रे रंग की टीशर्ट और पैंट पहन रखी थी।
3 of 4
अनुष्का शर्मा
- फोटो : instagram
बता दें कि अनुष्का की ये टीशर्ट ड्रेस बेहद खास थी। पेरिस फैशन लेबल MM6 By Maison Margiela के कलेक्शन में से ली गई थी। जिसका फैब्रिक पूरी तरह से कॉटन का बना हुआ था। वहीं अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत भी कुछ कम नही है। बीस हजार से लेकर पच्चीस हजार इस टीशर्ट की कीमत है। जो स्टाइलिश होने के साथ ही खास भी है।
वैसे ये पहला मौका नही है जब अनुष्का का मैटरनिटी फैशन फैंस को इंप्रेस करने के लिए काफी है। हर बार अनुष्का अपने कपड़ों की च्वॉइस से सबका दिल जीत लेती हैं। कुछ दिनों पहले ही अनुष्का डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर सफेद रंग की ओवरसाइज सफेद रंग की शर्ट के साथ ढीली-ढाली डेनिम जींस के साथ नजर आई थीं। जारा ब्रांड की इस शर्ट की कीमत मात्र 16 सौ रुपये थी। इस ओवरसाइज शर्ट की लांग स्लीव और कफ्स के साथ पॉकेट के पैच लगे थे। जो इस शर्ट को आकर्षक दिखा रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।