{"_id":"62d559706eec1057ac63bf47","slug":"priyanka-chopra-best-saree-look-on-her-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: साड़ी में प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट लुक, जब देसी गर्ल ने लूटा था फैंस का दिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Priyanka Chopra: साड़ी में प्रियंका चोपड़ा के बेस्ट लुक, जब देसी गर्ल ने लूटा था फैंस का दिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 18 Jul 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स से सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। क्योंकि बॉलीवुड में अपने साड़ी वाले लुक से देसी गर्ल का टैग हासिल करने के बाद हॉलीवुड में उनका जबरदस्त बोल्ड लुक देखने को मिलता है। इवेंट कोई भी हो प्रियंका अपने स्टाइल सेंस से हर किसी को इंप्रेस कर ही लेती हैं। बोल्ड लुक के साथ ही मौका मिलते ही प्रियंका साड़ी पहन भी हर किसी दिल जीत लेती हैं। यकीन ना हो तो देख लें ये तस्वीरें।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
ऑस्कर समारोह के पहले हुए प्री ऑस्कर सेरेमनी में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा ने अपना देसी स्वैग दिखाया था। वो भी बिल्कुल ग्लैमरस अंदाज में। ब्लैक कलर की लैस डिटेलिंग वाली साड़ी, जिस पर पतली सिकुइन वर्क का काम था। प्रियंका ने इस साड़ी को स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसमे वो काफी हसीन दिख रही थीं। वहीं पल्लू को समेटे प्रियंका ने साड़ी को साइड कर्ली बालों के साथ पेयर किया था।
3 of 5
priyanka chopra, nick jonas
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा देसी गर्ल वाले लुक से अक्सर लाइमलाइट बटोर ही लेती हैं। अपने जेठ की शादी में पेस्टल पिंक कलर की साडी संग बालों में गुलाब लगाए उनका ठेठ देसी अंदाज फैंस का दिल चुरा रहा था। जिसे उन्होने स्लीवलेस ब्लाउज और पिंक कलर के शेड्स लगाकर पूरा किया था। प्रिंयका इसमे बेहद कमाल की खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड शो में साड़ी पहन दिल चुरा चुकी हैं। आईवरी शेड की शिमरी वर्क वाली साड़ी को प्रियंका ने स्ट्रैपलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था। जिसमे उनका लुक बेहद आकर्षक दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : insatgram
मसाबा गुप्ता के क्रिएशन से ली गई पर्पल शेड की साड़ी पहन उमंग शो में पहुंची प्रियंका कमाल की खूबसूरत लग रही थीं। पर्पल शेड की साड़ी पर सिल्वर कलर की जरदोजी का वर्क था। जिसे उन्होंने मैचिंग की चूड़ियों के साथ मैच किया था। जिसमे देसी गर्ल का लुक बेहद आकर्षक दिख रहा था। वहीं फैंस भी प्रियंका चोप़ड़ा के देसी लुक के दीवाने रहते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।