Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
priyanka chopra cannes 2019 party look lavender color fish scale dress mocked by fans
{"_id":"5f7c4cb78ebc3e9b754404fa","slug":"priyanka-chopra-cannes-2019-party-look-lavender-color-fish-scale-dress-mocked-by-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा की 'फिश स्किन' वाली ड्रेस को फैंस ने किया था नापसंद, करने लगे थे ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा की 'फिश स्किन' वाली ड्रेस को फैंस ने किया था नापसंद, करने लगे थे ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 06 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका और निक
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार बन गई हैं। साथ ही सिंगर निक जोनास से शादी के बाद उनके हर लुक पर फैंस की निगाहें रहती हैं। स्टाइल और ग्लैमर के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करतीं नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा कई बार अपने स्टाइलिश और फैशनेबल कपड़ों को लेकर ट्रोलर के निशाने पर भी आ चुकी हैं। वैसे तो ग्लोबल स्टेज पर वो तारीफ पाने लायक आउटफिट में नजर आती हैं। लेकिन ट्रोलर के निशाने पर भी मिसेज जोनास आ ही जाती हैं। ऐसा ही हुआ जब साल 2019 में कांस की पार्टी में वो फिश स्किन वाली ड्रेस पहनकर पहुंची।
2 of 5
प्रियंका और निक
- फोटो : instagram
दरअसल, कांस के रेड कार्पेट पर शिरकत करने के बाद प्रियंका चोपड़ा पार्टी में हिस्सा लेने के लिए पति निक जोनास के साथ हाथों में हाथ डाले पहुंची। इस दौरान प्रियंका ने गाउन की जगह लेवेंडर कलर की खूबसूरत मिडी ड्रेस को चुना था। Fendi ब्रांड की इस ड्रेस की कई सारी खासियत थी। फिश स्केल जैसी डिजाइन की इस ड्रेस को पूरा मछली की स्किन सा लुक दिया गया था। बस्ट एरिया पर लेटेक्स के साथ शियर कपड़े का इस्तेमाल किया गया था। तो वहीं कमर के नीचे के हिस्से पर फिश की स्किन की डिजाइन बनाई गई थी। साथ ही शियर मटेरियल की स्लीव के साथ ही टर्टलनेकलाइन डिजाइन दी गई थी।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका ने इस खास फिश स्केल डिजाइन वाली Fendi ब्रांड की ड्रेस के साथ इसी ब्रांड की फुटवियर भी कैरी की थी। वैसे तो प्रियंका का पूरा लुक यूनिक था। लेकिन ये लुक फैंस को कुछ रास नहीं आया और उन्होंने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, इस अजीब सी ड्रेस के साथ प्रियंका ने ब्राउन लिप शेड और ब्लू आईलाइनर का इस्तेमाल किया था। जो कि इस लुक पर जरा भी मैच नहीं कर रहा था। वहीं बालों में बना हाई बन लुक का कबाड़ा करने के लिए काफी था। प्रियंका का ओवरऑल लुक फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
ड्रेस से लेकर फुटवियर तक को वाहियात बताने वाले फैंस ने उन्हें फैशन क्लास तक लेने की सलाह दे डाली थी। वहीं एक यूजर ने प्रियंका से सवाल किया कि दिनबदिन उनके फैशन सेंस को क्या होता जा रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।