फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय नहीं टीवी की इस नई नागिन का साड़ी लुक भा रहा फैंस को, देखिए तस्वीरें

Tue, 06 Oct 2020 03:48 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
surbhi chandna become sassy naagin look in lavender saree
surbhi chandna - फोटो : instagram

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय के तो फैंस हमेशा ही दीवाने रहते हैं। लेकिन इस बार नागिन सीरियल की इस नई नागिन का लुक भी फैंस को खासा पसंद आ रहा है। जी हां! हम बात कर रहे हैं सुरभि चंदना की। जिनका स्टाइल फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। स्टाइलिश और सेसी लुक में टीवी पर नजर आ रहीं सुरभि अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

surbhi chandna become sassy naagin look in lavender saree
surbhi chandna - फोटो : instagram

दरअसल, सुरभि ने अपने नए लुक की तस्वीरें कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। लेवेंडर कलर की साड़ी में सुरभि का ये लुक काफी जबरदस्त है। सुरभि ने लैवेंडर शेड की शिमरी शियर टेक्सचर की साड़ी पहन रखी है। वहीं इस साड़ी के किनारों पर लगा नीले रंग का मोतियों का बॉर्डर साड़ी को स्पेशल इफेक्ट दे रहा है। जबकि मैचिंग का शिमरी ब्लाउज जिसकी हेमलाइन जिगजैग स्टाइल की बनी है। वहीं स्लीवलेस लुक साड़ी में चार चांद लगाने का काम कर रहा है। 

surbhi chandna become sassy naagin look in lavender saree
surbhi chandna - फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप और एक्सेसरीज की तो ऑक्सीडाइज्ड एंटिक नेकपीस के साथ माथे पर बिंदी सुरभि के लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। वहीं लाइट वेवी कर्ली हेयर और पिंक लिप्स के साथ स्टेटमेंट आईब्रो बेहद खूबसूरत लुक दे रहे हैं सुरभि चंदना को। जिसे देख फैंस का तारीफ करना लाजिमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
surbhi chandna become sassy naagin look in lavender saree
surbhi chandna - फोटो : instagram

वैसे बता दें कि सुरभि अक्सर ही अपने नागिन लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसमें साड़ी वाले उनके लुक काफी सेसी नजर आते हैं। कॉपर सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी में उनका लुक भी काफी खूबसूरत दिख रहा है। वहीं स्टाइलिश ब्लाउज सुरभि को ग्लैमरस बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा। 

विज्ञापन
surbhi chandna become sassy naagin look in lavender saree
surbhi chandna - फोटो : instagram

कॉपर चू़ड़ियां, कोहल आईज, पिंक लिप्स के साथ बीच वेव कर्ल हेयर के साथ ब्लाउज पर लगा सिल्वर कुंदन का नेकपीस लाजवाब लग रहा है। वैसे मौनी रॉय के बाद सुरभि का ये सेसी नागिन वाला लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed