{"_id":"5fb0ea964c560f30631f0abd","slug":"priyanka-chopra-celebrates-diwali-2020-with-hubby-nick-jonas-in-sabyasachi-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली, इस अंदाज में पति के साथ शेयर की तस्वीर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
विदेश में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली, इस अंदाज में पति के साथ शेयर की तस्वीर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 15 Nov 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की दिवाली हमेशा ही खास होती है। लेकिन इस बार की दिवाली सितारों ने घर पर ही ज्यादातर मनाई। ऐसे में विदेश में जाकर बस गईं प्रियंका चोपड़ा कैसे पीछे रहती। उन्होंने लॉस एंजिलिस के घर में पति निक जोनास के साथ मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया। इसके साथ ही वो पूरे ट्रेडिशनल लुक में तैयार भी हुईं। जिसकी तस्वीर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका चोपड़ा का दिवाली लुक, जिसमें वो पति निक जोनास के साथ पूरे देसी लुक में तैयार हुई हैं।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन के लिए साड़ी को चुना है। देसी लुक में तैयार प्रियंका ने सब्यसाची की फ्लोरल प्रिंट की व्हाइट एंड मल्टीकलर साड़ी कैरी की थी। वहीं मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज और हैवी ईयररिंग्स के साथ इसे कांप्लिमेंट किया गया था। बात करें मेकअप की तो पीसी बेरी लिप्स और पिंक चूड़ियों के साथ काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
3 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
जबकि पति निक जोनास भी प्रियंका के साथ देसी लुक में पेयर करते नजर आए। ब्लैक कलर के आउटफिट जिसमें कलरफुल फ्लावर थ्रेड वर्क किया गया था, पहने निक जोनास रेडी थी। हाथ में दिया लिए प्रियंका और निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि देसी गर्ल इंडिया को काफी मिस कर रही हैं। तभी तो वो करवा चौथ से लेकर दिवाली जैसे सारे त्योहार सजधज कर मनाते दिखीं। पिछले दिनों करवा चौथ के मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज फैंस को नजर आया था। जिसमें वो लाल रंग की साड़ी पहने तैयार हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
वैसे बता दें कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली दिवाली ससुराल वालों के साथ मनाई थी। इस दौरान वो पूरे भारतीय परिधान में तैयार हुई थीं। ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी और हैवी ईयररिंग्स के साथ तैयार प्रियंका ने अपनी तस्वीर शेयर कर सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।