फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न्यूयॉर्क पहुंचते ही प्रियंका ने किया 'क्विक चेंज', गजब के विंटर फैशन गोल्स देते आईं नजर

Wed, 09 Oct 2019 03:04 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Wed, 09 Oct 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra gives winter fashion goals in high neck pullover in new york

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस अभिनय और अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए विश्व विख्यात हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने फैशन का लोहा मनवाने वाली प्रियंका बीते कुछ दिनों भारत में अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इस पिंक' के लिए कई जगह प्रमोशन करते स्पॉट हुईं। प्रमोशन से ज्यादा हर जगह प्रियंका के फैशन और स्टाइल की चर्चा थी। अब न्यू यॉर्क पहुंच चुकीं प्रियंका विदेश पहुंच कर फैशन गोल्स देने में पीछे नहीं हटीं इसलिए उन्हें 'मास्टर ऑफ क्विक चेंज' कहते हैं । देखें विंटर फैशन गोल्स की तस्वीरें। 

priyanka chopra gives winter fashion goals in high neck pullover in new york
इस लुक में प्रियंका कलर ब्लॉक स्टाइल में ड्रेसअप हैं। बेबी पिंक बॉडीकॉन स्कर्ट और डार्क पिंक टर्टल नेक स्कीवी आने वाले सर्दियों के मौसम के लिए परफेक्ट स्टाइल है। इसके साथ प्रियंका ने स्कर्ट के मैचिंग स्टिलेटोज पहने हैं। अपने सिग्नेचर मिड पार्टेड ओपन हेयरस्टाइल और पिंक लिपस्टिक में प्रियंका बेहतरीन फैशन विंटर गोल्स दे रही हैं। 
priyanka chopra gives winter fashion goals in high neck pullover in new york
वेलवेट पहनने का सर्दियों से अच्छा मौसम नहीं हो सकता है। ये आपकी बॉडी को वार्म रखता है। साथ ही देखने में क्लासी और स्टाइलिश भी होता है। हाई नेक फुल स्लीव्स टॉप और वेलवेट पैंट पहने क्लासी लग रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा। स्नेक प्रिंट स्टिलेटोज, टाइनी बैग, कूल सनीज  के साथ लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra gives winter fashion goals in high neck pullover in new york
फ्लोरल काफ लेंथ सिल्क ड्रेस सर्दियों में आप फॉर्मल या इवनिंग मीट में पहन सकती हैं। प्रियंका का ये चिक लुक बेहतरीन है, जिसे एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कैरी किया। न्यूड मेकअप, बिग ग्लासेज, शिमर म्यूल (फुटवियर) के साथ सिंपल लुक को पूरा किया है। 
विज्ञापन
priyanka chopra gives winter fashion goals in high neck pullover in new york
पीसी का ये लुक हमे सबसे ज्यादा पसंद आया। स्काई ब्लू रंग काफी दिनों बाद देखने को मिला है। प्रियंका सर्दी में टर्टल और हींग नेक पहनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। कमबैक फैशन वाला लुक जबरदस्त है। मैचिंग हाईनेक टॉप के साथ बॉडीकॉन स्कर्ट और गजब के ब्राउन स्टिलेटोज के साथ लुक को पूरा किया है। साथ में पपी लिए प्रियंका क्लासी फैशन गोल्स दे रही हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed