{"_id":"5d19c15b8ebc3e3c8558ecfe","slug":"priyanka-chopra-jonas-slay-in-saree-look-at-joe-jonas-and-shopie-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी ससुराल वालों के बीच 'साड़ी लुक' में दिखीं प्रियंका, बता दिया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
विदेशी ससुराल वालों के बीच 'साड़ी लुक' में दिखीं प्रियंका, बता दिया 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारी 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा जोनस का ससुराल भले ही विदेशी हो लेकिन खास मौकों पर वो साबित कर ही देती हैं कि 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'। प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में हमेशा बनी रहती हैं लेकिन वजह भी दिलचस्प होती है। फैशन डीवा इस बार पारंपरिक साड़ी को लेकर चर्चा में हैं।
2 of 4
जेठ जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी में जहां बाकि लोग डिजाइनर सूट और स्टाइलिश ड्रेस में सज-संवर कर आए वहीं अपनी 'देसी गर्ल' भारतीय पारंपरिक गुलाबी साड़ी में नजर आईं। साड़ी में जलवा बिखेरती प्रियंका पति निक जोनस के साथ बेहद खूबसूरत और भीड़ से हटकर लग रही थीं।
3 of 4
प्रियंका चोपड़ा की साड़ी कोई और नहीं बल्कि सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की थी। 36 वर्षीय अभिनेत्री ने साड़ी के साथ डीप नेक लाइन वाला मैचिंग ब्लाउज पहना। पूरी साड़ी पर फ्लोरल काम था। प्रियंका के मेकअप की बात करें तो दिन के फंक्शन को ध्यान में रखते हुए मेकअप भी dewy था। आंखों में काजल और पिंक लिप्स में प्रियंका काफी फब रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारतीय पारंपरिक परिधान के साथ बिल्कुल वैसा ही हेयर स्टाइल भी किया। बन के साथ बालों में गुलाबी गुलाब चारचांद लगा रहे थे। जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी के हर फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने हर फैशन लुक से मन मोह लिया। प्रियंका की कोई ड्रेस और स्टाइल ऐसा नहीं था जिसमें कमी निकाली जाए। उन्होंने दिखा दिया कि हर फंक्शन में खुद को स्टाइल और डिसेंसी के साथ कैसे कॉन्फिडेंट बनाया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।