फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आप भी ऑफिस में 'क्या पहनकर जाएं' के सवाल से रहती हैं परेशान तो यहां है समाधान

Mon, 01 Jul 2019 02:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 01 Jul 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
easy and quick tips of office dressing style for ladies
क्या आप ऑफिस जाती हैं? आपको भी रोज सुबह उठकर इस समस्या का सामना करना पड़ता है कि, 'क्या पहनें?' तो फिक्र किस बात की आपकी इस समस्या को हम दूर करेंगे। गर्मी के मौसम में कपड़ों के विकल्प तो बहुत हैं लेकिन ऑफिस में फैशनेबल दिखने के साथ-साथ प्रेजेंटेबल दिखना भी जरूरी होता है। इसके भी ढेरों उपाय हैं बस थोड़ी सी ट्रिक और फैशन सेंस का इस्तेमाल आपको बदल सकता है। 
easy and quick tips of office dressing style for ladies
मिडी ड्रेस
मॉम से लेकर यंग लेडीज तक मिडी ड्रेस हर उम्र की महिलाओं का नया फैशन स्टेटमेंट बनती जा रही है। ऑफिस के लिए मिडी ड्रेस आपका पहला विकल्प बन सकती है। इसके साथ कुछ भी एक्स्ट्रा टीमअप करने की जरुरत नहीं पड़ती। सिंपल और सोबर मिडी के साथ ब्लॉक हील या स्टिलेटोज, रंग और डिजाइन के आधार पर कभी इयररिंग या कभी नेकपीस पहन सकती हैं।मिडी ड्रेस के साथ सिंपल हाई पोनीटेल और कभी ओपन हेयर स्टाइल रख सकती हैं। 
easy and quick tips of office dressing style for ladies
डेनिम जैकेट 
सर्दी हो या गर्मी डेमिन जैकेट हमेशा 'इन फैशन' रहते हैं। ऑफिस में खुद का फैशन स्टेटमेंट बनाने का ये बढ़िया तरीका है। जींस के साथ कॉटन कुर्ता और डेनिम जैकेट फ्यूजन लुक देगा। डेनिम जैकेट को कैसे भी कैरी कर सकती हैं। ब्लू जींस व्हाइट शर्ट के साथ भी डेनिम जैकेट अच्छी लगेगी, स्लीवलेस ड्रेस के साथ भी जैकेट मैच कर सकती हैं। ऑफिस के ठंडे एयर कंडिशंड माहौल में डेनिम अच्छा विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
easy and quick tips of office dressing style for ladies
सूट
प्लेन और बोरिंग सूट के जमाने लद चुके हैं। ऑफिस वाले डिसेंट पैंट-सूट में भी कई वैरायटी आ चुकी है जिसे 'वर्किंग लेडीज' हैंडपिक कर रही हैं। प्रिंटेड पैंट के साथ लॉन्ग प्रिंटेड ब्लेजर आपको हटके लुक देगा। इसे स्टिलेटोज के साथ मैच करें और ओपन हेयर स्टाइल रखें। 
विज्ञापन
easy and quick tips of office dressing style for ladies
इंडियन सूट 
वेस्टर्न ड्रेस भले ही आपको चिक अवतार दे लेकिन जो डिसेंसी इंडियन सूट में निखरती है उसकी बात ही अलग है। लॉन्ग कुर्ता के साथ प्लाजो या चूड़ीदार में हर महिला बेहद खूबसूरत लगती है। ऑफिस में भी कभी-कभी इंडियन अवतार में जाना आपको खुद अलग सी फील देगा। इसके साथ मैचिंग स्टड्स, मिनिमल मेकअप में आप अच्छी दिखेंगी। ओपन हेयर स्टाइल या फिर ब्रेड्स भी बना सकती हैं। इसके साथ पॉइंटेड हील्स, फ्लैट्स, या मोजरी सब कुछ अच्छा लगेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed