फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर तक की पसंदीदा शॉपिंग डेस्टिनेशन है ये जगह, क्या आप जानते हैं?

Sun, 12 Apr 2020 07:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 12 Apr 2020 07:17 PM IST
priyanka chopra kareena kapoor kriti sanon favourite shopping destination
- फोटो : instagram

आजकल तो पूरी दुनिया में कोरना की महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। ऐसे में लॉकडाउन करके स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। भारत में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने का अनुमान है। इस बीच घर बैठे सभी इस मुसीबत के दूर हो जाने की प्रार्थना कर रहे हैं। बाहर की दुनिया को मिस कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए सितारों की दुनिया की कुछ खास जानकारी लेकर आए हैं। हमेशा स्टाइलिश कपड़ों में नजर आने वाले बॉलीवुड सितारों को देखकर आप भी सोचते होंगे न कि आखिर ये लोग शॉपिंग कहां करते होंगे। तो आज हम बताएंगे कि प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर, कीर्ति सेनन, रानी मुखर्जी किस जगह से शॉपिंग करती हैं।



 
priyanka chopra kareena kapoor kriti sanon favourite shopping destination
- फोटो : सोशल मीडिया

भले ही लॉकडाउन के कारण सितारे घरों में रहने को मजबूर हैं लेकिन इस मुसीबत से पहले ये सितारे शॉपिंग के लिए अक्सर मुंबई की सड़कों पर नहीं निकलते थे। लोगों को लगता होगा कि ये सितारे मुंबई में अपने कपड़ों से लेकर जूतों और एक्सेसरीज की शॉपिंग करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। फैंस की भीड़ से बचने के लिए ये सितारे अक्सर विदेशों का रुख करते हैं। जहां पर इन्हें शॉपिंग करना पसंद होता है। इसका कारण है वहां लोगों का न पहचानना और कम भीड़ होना। तो हम बता दें कि स्टाइलिश कपड़ों में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण को सिंगापुर, दुबई और लंदन में शॉपिंग करना पसंद है।



 
priyanka chopra kareena kapoor kriti sanon favourite shopping destination
- फोटो : instagram

वहीं बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की जो अक्सर ही अपने स्टाइल से लोगों का दिल चुराती हैं तो वो न्यूयार्क के बर्नी से शॉपिंग करना पसंद करती हैं। खरीदारी करने की उनकी सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। दूसरी ओर सोनम कपूर जो लंदन में शिफ्ट हो गई हैं। उन्हें लंदन के साथ ही दुबई, पेरिस में शॉपिंग करना पसंद है।



 
विज्ञापन
priyanka chopra kareena kapoor kriti sanon favourite shopping destination
- फोटो : insatgram

बी टाउन की न्यू स्टाइल गर्ल में शामिल कृति सेनन दुबई में शॉपिंग करते हुए स्पॉट हो चुकी हैं तो वहीं कंगना रानौत को लंदन और न्यूयार्क में खरीदारी करना पसंद हैं।



 
priyanka chopra kareena kapoor kriti sanon favourite shopping destination
- फोटो : सोशल मीडिया

अगर मेल एक्टर्स की बात करें तो रणवीर सिंह को ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है तो वहीं कपूर सिस्टर यानी करीना और करिश्मा कपूर को लंदन से शॉपिंग करना भाता है। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी का नाम भी शामिल है। वो भी लंदन ही अक्सर जाती हैं शॉपिंग के लिए। तो अगर लॉकडाउन खत्म होने के बाद आपको इन सितारों को शॉपिंग करते देखना है तो लंदन से लेकर न्यूयार्क और दुबई जाना पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed