{"_id":"5f33dd028ebc3e4adc0e4e35","slug":"priyanka-chopra-trolled-many-times-for-her-weird-fashion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, फिर भी स्टाइल के मामले में नहीं रहतीं पीछे","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अजीबोगरीब कपड़ों को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, फिर भी स्टाइल के मामले में नहीं रहतीं पीछे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 14 Aug 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। साथ ही उनका स्टाइल भी अब पहले से काफी बदल चुका है। लेकिन इसके बावजूद वो कभी-कभार ट्रोलर के निशाने पर आ ही जाती हैं। अगर उनकी पुरानी तस्वीरों को देखा जाए तो कई बार ट्रोलर ने उन्हें फैशन के नाम पर ट्रोल किया। लेकिन प्रियंका के ऊपर इस बात का कभी कोई फर्क नहीं पड़ा। हमेशा अपनी स्टाइल से फैंस को दीवाना बनाने वाली प्रियंका की वो तस्वीरें जिनमें ट्रोलर के निशाने पर रहीं।
2 of 5
- फोटो : twitter
15 अगस्त आने वाला है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं सभी देंगे। लेकिन एक बार प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए तिरंगे को गले में दुपट्टे की तरह लपेटकर शुभकामनाएं दी थी। जिसको लेकर फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया था और कहा था कि कम से कम तिरंगे का सम्मान करना सीखो।
3 of 5
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा कई बार अपनी फैशन च्वॉइस को लेकर ट्रोलर के निशाने पर रह चुकी हैं। खाकी कलर के शार्ट्स के साथ ब्लैक टॉप में उनकी तस्वीर काफी वायरल हुई थी। जिसे देखते ही फैंस ने प्रियंका के इस लुक को आरएसएस से जोड़कर कमेंट कर दिया था। लोगों ने कमेंट कर लिखा था- ऐसा लग रहा है जैसे प्रियंका RSS शाखा की सीरियस मीटिंग अटेंड करने पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : instagram
प्रियंका का ये फोटोशूट अक्सर सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है। लेकिन जब ये फोटोशूट सामने आया था, जिसमें उन्होंने गोल्डल कलर की साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ प्रियंका ने ब्लाउज नहीं पहन रखा था। इन तस्वीरों में प्रियंका हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही थीं, लेकिन उनके कुछ इंडियन फैंस को उनका ये लुक रास नहीं आया। फैंस ने उन्हें भारतीय संस्कृति की दुहाई देते हुए बुरी तरह ट्रोल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas
- फोटो : Instagram
इसी साल प्रियंका चोपड़ा का ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहने आउटफिट को लेकर भी लोगों ने खूब ट्रोल किया था। अवॉर्ड शो के लिए प्रियंका ने व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की थी। जिसकी डीप नेकलाइन देख लोगों ने खूब ट्रोल किया था। जबकि कुछ ने प्रियंका की ड्रेस की तुलना टेबल क्लॉथ से कर दी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।