{"_id":"601905611105907fec4ef6e6","slug":"priyanka-chopra-twins-her-white-tiger-dress-with-her-pet-dog-diana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने डॉगी को पहनाया खुद से मैचिंग करता कपड़ा, बोलीं- 'सफेद टाइगर और उसका कब'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा ने डॉगी को पहनाया खुद से मैचिंग करता कपड़ा, बोलीं- 'सफेद टाइगर और उसका कब'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा का अपने प्यारे डॉगी से प्यार जग जाहिर है। वो अक्सर ही अपने डॉगी डायना की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। लेकिन इस बार प्रियंका ने ना केवल अपने प्यारे पेट की तस्वीर साझा की है बल्कि उसके साथ कपड़ों को भी मैच करते दिखीं। जिसे देखने के बाद वो प्यारी डायना सुर्खियों में आ गई है।
2 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द व्हाईट टाइगर रिलीज हुई है। जिसमे वो पिंकी मैडम के किरदार में हैं। इस फिल्म से इंस्पिरेशन लेकर अब उन्होंने अपने ताजा तस्वीर के साथ कैप्शन भी डाला है। प्रियंका चोपड़ा ने जहां सफेद रंग की टाइगर प्रिंट की ड्रेस पहन रखी है। तो वहीं अपने प्यारे डॉगी को वैसा ही मिलता-जुलता कपड़ा पहना रखा है।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram
प्रियंका ने सफेद और काले टाइगर प्रिंट की मिडी ड्रेस पहन रखी है। जिसकी फुल स्लीव और हाइ नेक कॉलर इसे स्टाइलिश बनाने के लिए काफी है। जबकि इस ड्रेस के साथ ब्लैक स्ट्रैपी हील्स और मेसी हाई बन के साथ प्रियंका सिल्वर हूप्स पहने दिख रही हैं। जिसके साथ उनके काले शेड्स और बेरी लिप बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
वैसे बता दें कि प्रियंका के इस प्यारे डॉगी को उनके पति निक जोनास ने गिफ्ट किया था। जिसे वो बेहद प्यार करती हैं। यहीं नहीं डॉगी डायना के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका ने उसकी ढेर सारी तस्वीरें भी साझा कर रखी हैं। जिसमे वो अलग-अलग कपड़ों में दिख जाती है।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही अपनी इंस्टाग्राम तस्वीरों से फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं। जिसमे उनका फैशन लेवल काफी हाई रहता है। पिछले दिनों मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट में वो स्प्रिंग समर फैशन 2021 को शोऑफ करते दिख रही थीं। जिसकी तस्वीरें फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।