{"_id":"60475eec8ebc3ece7a782e1e","slug":"priyanka-chopra-wear-saree-on-many-occasions-with-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेश की धरती पर साड़ी पहन जब-जब उतरीं प्रियंका चोपड़ा, लूट ली थी महफिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
विदेश की धरती पर साड़ी पहन जब-जब उतरीं प्रियंका चोपड़ा, लूट ली थी महफिल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिनका विदेश में भी डंका बजता है। हर बार वो अपने लुक और फैशन से विदेशी धरती पर भी तारीफ लूटती हैं। वैसे तो ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका इंटरनेशनल आइकॉन होने की वजह से ज्यादातर वेस्टर्न और बोल्ड कपड़ों में नजर आती हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब वो विदेश की धरती पर भारतीय परिधान में उतरीं और अपनी खूबसूरती से हर किसी की तारीफ लूटी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : instagram
मिसेज जोनास को अपनी भारतीय संस्कृति से खासा लगाव है। तभी तो अक्सर ही वो पूजा-पाठ करते और साड़ी पहने नजर आ ही जाती हैं। अभी पिछले दिनों ही अपने नए रेस्त्रां की शुरूआत के लिए वो पति निक जोनास के साथ भूमि पूजन करते दिखीं। यहीं नहीं विदेश में रहकर भी वो करवा चौथ के त्योहार पर साड़ी पहन सजधज कर तैयार होती हैं।
3 of 5
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
पति निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास और सोफी टर्नर की शादी के मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी पहन जब प्रियंका सामने आईं। तो हर किसी ने उनके लुक की तारीफ की। इस मौके के लिए प्रियंका हल्के गुलाबी रंग की रेशमी धागों वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और बालों में गुलाबी गुलाब लगाए बला की खूबसूरत दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपडा़
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में माराकेच फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका ने साड़ी पहन रेड कार्पेट पर एंट्री ली थी। जिसके लुक्स की जमकर तारीफ हुई थी। ट्यूब टॉप कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज के साथ एस्मेट्रिक डिजाइन की आइवरी शेड की साड़ी के साथ प्रियंका का लुक जबरदस्त तरीके से लोगों ने पसंद किया था।
विज्ञापन
5 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा को विदेश में रहकर जब भी भारत की याद आती है तो वो साड़ी पहन ही लेती हैं। लॉकडाउन के समय में जब विदेशों में भी लोग महामारी के डर से घरों में थे। प्रियंका साड़ी पहन रेडी थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी साझा की थी। यहीं नहीं प्रियंका दिवाली के मौके पर भी साड़ी पहन कर रेडी थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।