{"_id":"5fd4ba4b8978d03c362a5bcb","slug":"priyanka-chopra-wearing-black-baggy-dress-with-plunging-neckline","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, स्टाइल के मामले में नहीं कर पाईं 'इंप्रेस'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ऐसी तस्वीर, स्टाइल के मामले में नहीं कर पाईं 'इंप्रेस'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 12 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर विदेशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। ऑस्कर से लेकर ग्रैमी अवॉर्ड तक में उनके स्टाइल के चर्चे होते हैं। मौका कोई भी हो वो हर बार अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती हैं। एक बार फिर लंबे अर्से बाद प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीर शेयर की है। लेकिन उनका हमेशा की तरह बोल्ड स्टाइल लोगों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहा।
2 of 5
`priyanka chopra
- फोटो : instagram
दरअसल, फुटवियर न्यूज अचीवमेंट अवॉर्ड 2020 के लिए प्रियंका ने फोटोशूट करवाया है। जिसमें वो काले रंग के आउटफिट में तैयार हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका ने इस खास मौके के लिए न्यूजीलैंड के मशहूर फैशन डिजाइनर emilia wickstead की फॉल रेडी टू वियर 2020 कलेक्शन से ड्रेस को चुना था। ओवरसाइज शियर फैब्रिक की ड्रेस का स्टाइल बिल्कुल हटके था।
3 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
जो कि हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। ओवरसाइज फिटिंग की ये ड्रेस पारदर्शी कपड़े से बनी थी। वहीं इसमे ग्लैमर जोड़ने के लिए प्लजिंग नेकलाइन बनाई गई थी। वहीं इसकी स्लीव ड्रामेटिक लुक में काफी बड़ी बनी हुई थी। एंकल लेंथ इस ड्रेस में लैस के जरिए एंब्रायडरी की गई थी। हालांकि प्रियंका की इस खूबसूरत ड्रेस को लोगों ने खास पसंद नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
priyanka chopra
- फोटो : instagram
हालांकि प्रियंका की इस ड्रेस को छोड़ दें तो मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक काफी गॉर्जियस लुक दे रहा था। वहीं इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने काले रंग का कस्टमाइज क्रॉक्स पहन रखा था। जो कि खास प्रियंका के लिए ही बनाया गया था।
भले ही प्रियंका इस बोल्ड एंड रिस्की ड्रेस को अपने खास अंदाज में कैरी करती नजर आ रही हों। लेकिन बहुत से लोगों को उनका ये लुक जरा भी पसंद नही आया। इंस्टग्राम के एक फैशन पेज पर फैंस ने लिखा है कि ये ड्रेस प्रियंका से ज्यादा सोनम कपूर या फिर दीपिका पर जंचती।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।