राधिक मदान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और इस बात को साबित करने का वे कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक सीरियल से शुरुआत करने वाली राधिका अपने अभिनय से कई लोगों का दिल जीत चुकी हैं। राधिक सोशल मीडिया पर भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं। वे अपने लुक्स के साथ कुछ न कुछ बदलाव करके सबको चौंका देती हैं। राधिका का हेयरकट उनपर खूब अच्छा लग रहा है, फातिमा सना शेख ने भी उसकी तारीफ की है। अगली स्लाइड्स से देखिए राधिका का यह बीच लुक।
अपने बीच लुक में राधिका मदान लग रही हैं फिटनेस फ्रीक, फातिमा सना शेख ने हिंदी में किया कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
बीच पर अधिकतर अभिनेत्रियां इन दिनों बिकिनी पहने एक से बढ़कर एक तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं लेकिन राधिका ने इस इमेज को बदल डाला है। वे अपने लुक में अपने व्यक्तित्व के अनुसार एकदम फिटनेस फ्रीक नजर आ रही हैं। उन्होंने स्पोर्टस ब्रा के साथ मरून कलर के शॉर्ट्स पहने हुए हैं।
किलिंग इट का है संदेश
राधिका इस ग्रे कलर की स्पोर्टस ब्रा में काफी स्पोर्टी लग रही हैं और उनकी कमर की स्ट्रीप पर किलिंग इट का संदेश है। वे अपने हाथों को ऊपर रखकर पोज दे रही हैं, जिससे कि उनकी फिटनेस एकदम स्पष्ट दिखाई दे रही है। उनके द्वारा की गई मेहनत उनकी फिटनेस देखकर साफ झलक रही है।
नेचुरल कर्ल्स हैं खूबसूरत
राधिका इस लुक में काफी नेचुरल दिखाई दे रही हैं। उन्होंने चेहरे पर लाइट मेकअप का इस्तेमाल किया है। नाक में छोटी सी नोजपिन पहनी है। राधिका के बाल अच्छे लग रहे हैं, उनमें नेचुरल कर्ल्स आ रहे हैं। शोल्डर लैंथ से थोड़ा नीचे तक उनके बाल हैं, जिसे कि शॉर्ट हेयरकट में ही गिना जाएगा। गर्मियों के हिसाब से ये हेयरकट बहुत बढ़िया है।
राधिका की इस पोस्ट पर फातिमा ने हिंदी में लिखा है आई लाइक योर शॉर्ट हेर जिसके जवाब में राधिका ने भी हिंदी में ही लिखा है कि आई लाइक दैट यू लाइक माइ शॉर्ट हेर। वहीं कुछ फैंस ने उनकी फिटनेस पर टिप्पणी करते हुए उनकी एब्स की खूब तारीफ की है। राधिका ने डांस करते हुए भी हाल ही में एक वीडियो डाली है।