राखी सावंत सुर्खियों में बने रहना अच्छे से जानती हैं। तभी तो वो अपने ड्रामे और सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर वो अपने चेहरे की अजीब-अजीब तस्वीरें भी पोस्ट करने से पीछे नहीं रहती हैं। हमेशा भारी मेकअप और कैमरे में फिल्टर के इस्तेमाल की तस्वीरों में नजर आने वाली राखी का बिना मेकअप चेहरा शायद ही किसी ने देखा हो। तो चलिए देखें राखी सावंत की ऐसी ही कुछ तस्वीरें जिसमें वो बिना मेकअप नजर आ रही हैं।
बिना मेकअप ऐसी दिखती है राखी सावंत, तस्वीरों में देख पहचानना भी होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी हमेशा काफी सारा फाउंडेशन लगाए और लिपस्टिक लगाए नजर आती हैं। लेकिन इस तस्वीर में लग रहा है कि वो काजल लगाना भूल गई हैं। तभी तो इस तस्वीर में उनका नेचुरल चेहरा नजर आ रहा है।
राखी सावंत की ये तस्वीर काफी पुरानी है। साथ ही इसमें वो बिना मेकअप के भी नजर आ रही है। जिसकी वजह से इस तस्वीर में उन्हें पहचानना मुश्किल है।
कई सारी फिल्मों में आइटम नंबर कर चुकी राखी सावंत की ये तस्वीर उनके पुराने दिनों की है। जिसमें वो पीले और सफेद रंग की टीशर्ट के साथ खुले बालों में नजर आ रही हैं। जिसमें उनका नो मेकअप लुक पहचानना थोड़ा मुश्किल है।
राखी सावंत वैसे तो बिना मेकअप कैमरे के सामने नहीं आती हैं। लेकिन इस तस्वीर को देख लगता है कि उन्हें पहले बिना मेकअप फोटो खिंचाने में कोई परहेज नहीं था।