फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करीना कपूर से काजोल तक इस लुक में नजर आईं राखी पर बॉलीवुड बालाएं, देखिए तस्वीरें

Tue, 04 Aug 2020 05:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 kareena kapoor kajol alia bhatt to kriti sanon bollywood actress rakhi looks see pics
kareena kapoor, kajol, alia bhatt - फोटो : instagram

रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बॉलीवुड की भाई-बहन की जोड़ी भी सजधज कर तैयार हुई थी। जिसमें करीना कपूर से लेकर काजोल तक शामिल हैं। किसी ने वीडियो कॉल करके तो किसी ने पूरे परिवार के साथ मनाया। तो चलिए देखें बीटाउन की बालाओं ने किस लुक में फेस्टिवल को मनाया। वैसे तो अधिकतर एक्ट्रेस ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। वहीं काजोल बेटी नीसा के साथ ट्विनिंग लुक में नजर आईं। आगे की स्लाइ़ड में देखें तस्वीरें।



 
raksha bandhan 2020 kareena kapoor kajol alia bhatt to kriti sanon bollywood actress rakhi looks see pics
kareena kapoor - फोटो : instagram

कपूर खानदान ने इस बार राखी का त्योहार साथ में मनाया। जिसमें करीना कपूर, रणबीर कपूर और उनकी बहन भी शामिल थीं। पीले रंग के कुर्ते और सफेद कलर के पलाजो में करीना का लुक बिल्कुल सिंपल था। माथे पर बिंदी, गोल्डन फ्लैट्स और कैजुअल हाई बन में करीना घर में त्योहार मनाने के लिए रेडी नजर आईं।


 
raksha bandhan 2020 kareena kapoor kajol alia bhatt to kriti sanon bollywood actress rakhi looks see pics
kareena kapoor - फोटो : instagram

वहीं इस राखी पर सबको ज्वॉइन करने के लिए आलिया भट्ट और तारा सुतारिया भी नजर आईं। आलिया ने भी प्लेन प्रिंटेड सी ग्रीन कलर का कुर्ता और पलाजो पहना रखा था। जबकि तारा कैजुअल लुक में जींस, टॉप और ब्लेजर में नजर आईं। वहीं तारा ने इस लुक को ब्लैक लोफर के साथ पूरा किया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
raksha bandhan 2020 kareena kapoor kajol alia bhatt to kriti sanon bollywood actress rakhi looks see pics
kajol - फोटो : instagram

काजोल और उनकी फैमिली ने एक साथ राखी का त्योहार मनाया। जहां काजोल बेटी नीसा देवगन के संग ट्विनिंग करती नजर आईं। स्काई ब्लू कलर के कुर्ते में काजोल के साथ नीसा भी मोतियों वाली कढ़ाई का सिंपल सा कुर्ता पहने तैयार थीं। जिसमें वो हमेशा की तरह ही आकर्षक नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
raksha bandhan 2020 kareena kapoor kajol alia bhatt to kriti sanon bollywood actress rakhi looks see pics
malaika arora - फोटो : instagram

वहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस ब्यूटी मलाइका अरोड़ा ने राखी पर सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें वो बहन अमृता के साथ नजर आ रही हैं। मरून कलर के कुर्ते के साथ एंटिक ज्वैलरी पहने और माथे पर बिंदी लगाए मलाइका का लुक खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं नो आईमेकअप और पिंक ब्लश के साथ रेड लिप्स में मलाइका ने लुक को पूरा किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed