इस साल रक्षाबंधन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। भाई-बहन के इस खास त्योहार में हर बहन खूब सज-धज कर तैयार होती है। सावन की पूर्णिमा को मनाए जाने के कारण लड़कियां इस दिन मेहंदी भी बड़े चाव से लगाती है। अगर आपने अभी तक मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन से हाथों को नहीं सजाया है। तो अभी भी मौका है, देर ना करें और हाथों को इन लेटेस्ट ट्रेंड की डिजाइन से जरूर सजाएं।
Raksha Bandhan 2020: देर ना करें, हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये आसान और लेटेस्ट डिजाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहंदी लगाने का शौक तो लगभग हर लड़की को होता है। लेकिन अगर आप किसी नई डिजाइन को इस रक्षाबंधन हाथों पर सजाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके काम आएंगे। फूलों को हथेली पर बनाकर उन्हें आसान सी डिजाइन के साथ सजाया गया है। जिसे बनाना बेहद आसान है।
सिंपल और आसानी से बन जाने वाली ये डिजाइन हाथों में कम वक्त में भी लगाई जा सकती है। तो मौके को हाथ से ना गंवाएं और इन डिजाइन को हाथों पर जरूर रचाएं।
सिंपल फ्लोरल और मोटिफ्स वाली ये डिजाइन हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी हैं।
वैसे तो अरेबिक से लेकर राजस्थानी कई सारी मेहंदी की डिजाइन होती हैं। लेकिन त्योहार पर लगाने के लिए ऐसे हल्के-फुल्के डिजाइन अच्छे होते हैं।
A post shared by Mehandi designs (@awesomemehandi) on