राखी का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अगर आप अभी तक कंफ्यूज हैं कि कौन सी ड्रेस इस बार ट्रेंड में रहेगी। तो विद्या बालन के लुक्स को जरूर देखें। साड़ी से लेकर शानदार प्रिंट की मैक्सी ड्रेस में विद्या के हर लुक काफी एलिगेंट है। साथ ही ये हर साइज की लड़कियों पर सूट भी करेंगे। तो देखिए विद्या के ऐसी ही खूबसूरत लुक जो हर किसी के मन को भाएंगे।
Raksha Bandhan 2020: विद्या बालन के ये लुक हैं फेस्टिव सीजन के लिए बिल्कुल परफेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त विद्या इस समय सुर्खियों में है। ई प्रमोशन के लिए विद्या का हर लुक काफी इंप्रेसिव है। इस नीले रंग के डीप वी नेकलाइन मैक्सी ड्रेस में विद्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस सिंपल सी ड्रेस को लांग हैवी ईयररिंग्स के साथ टीमअप किया गया है। जो इस फेस्टिव सीजन बेशक ट्रेंड करेगा।
विद्या बालन की इन ट्रेंडी ड्रेस को देख प्लस साइज वुमन भी फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस खूबसूरत लांग मैक्सी ड्रेस को जहां प्लस साइज लड़कियां आसानी से कैरी कर सकती हैं। वहीं डिजाइनर पायल प्रताप की डिजाइन की हुई ड्रेस को परफेक्ट फिगर वाली लड़कियां बेल्ट के साथ टीमअप कर कुछ यूं कैरी कर सकती हैं।
वैसे विद्या के हर लुक में खास बात है। तभी तो हैंडलूम की इस ब्लैक और गोल्डन जरी के बॉर्डर वाली साड़ी में उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on
वैसे विद्या इस बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लोकल ब्रांड के कपड़ों को तरजीह देती दिख रही हैं। ब्राउन कलर के कुर्ते और पैंट संग उनका ये लुक काफी ट्रेंडी नजर आ रहा है।