फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर मेकअप करते समय ना करें ये गलतियां, वरना बिगड़ सकता है लुक

Wed, 30 Aug 2023 12:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 12:31 AM IST
सार

आज हम आपको मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर सुधारने की जरूरत हैं

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 avoid these makeup mistake on rakhi day
raksha bandhan - फोटो : instagram
Raksha Bandhan 2023: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का काफी ज्यादा महत्व है। ये त्योहार देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। अगर बात करें इस साल की तो इस  साल राखी का त्योहार कई जगह 30 अगस्त और कई जगह 31 अगस्त को मनाया जाएगा। हर भाई-बहन के लिए ये दिन बेहद खास होता है। खासतौर पर हर बहन इस दिन के लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। इसी के चलते बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है।


बहनें राखी के दिन खूबसूरत दिखने के लिए ट्रेंडी कपड़े पहनती हैं और उसी के हिसाब से मेकअप करती हैं। हर लड़की चाहती है कि वो रक्षाबंधन के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। ऐसे में लड़कियां पार्लर भी जाती है। जो पार्लर नहीं जा पातीं, वो घर पर ही तैयार होती हैं। घर पर मेकअप करते वक्त अगर छोटी सी लापरवाही की जाए तो इससे आपका पूरा लुक खराब हो सकता है। इसी के चलते आज हम आपको मेकअप से जुड़ी कुछ गलतियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें जानकर सुधारने की जरूरत हैं
Raksha Bandhan 2023 avoid these makeup mistake on rakhi day
makeup - फोटो : istock

गले पर मेकअप ना करना

बहुत सी लड़कियां और महिलाएं पूरे चेहरे पर तो काफी अच्छे से मेकअप कर लेती हैं, लेकिन गले और कान के आसपास मेकअप करना भूल जाती हैं। ऐसे में उनके चेहरे के आसपास का एरिया अलग रंग का दिखता है। ऐसे में मेकअप करते वक्त गले को तो कतई ना भूलें। 

Raksha Bandhan 2023 avoid these makeup mistake on rakhi day
Makeup Tips - फोटो : pixabay

अपग्रेड ना करना

समय के हिसाब से अब मेकअप करने का तरीका भी काफी हद तक बदल गया है। ऐसे में समय के अनुसार ही मेकअप करें। अगर आप मेकअप की शौकीन हैं तो समय के हिसाब से अपनी स्किल में बदलाव लाती रहें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपका लुक बिगड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 avoid these makeup mistake on rakhi day
makeup product - फोटो : pixa

फाउंडेशन से पहले क्रीम ना लगाना

अगर आप फाउंडेशन को सीधा अपनी त्वचा पर लगाएंगी तो ये सही से ब्लेंड नहीं होगा। फाउंडेशन लगाने से पहले फेसक्रीम जरूर लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगी तो त्वचा पर मेकअप का कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 avoid these makeup mistake on rakhi day
lipstick - फोटो : istock

रूखें होंठों पर लिपस्टिक लगाना

बदलते मौसम में ज्यादातर लोगों के होंठ काफी सूखने लगते हैं। ऐसे में अगर आप सूखे होंठों पर ही लिपस्टिक लगाएंगी तो ये दिखने में अच्छे नहीं लगेगी। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम या लिप क्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed