{"_id":"6885c12d887f162b7503226d","slug":"raksha-bandhan-2025-stylish-bangles-set-for-women-images-2025-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर खूब जचेंगे चूड़ी के ऐसे सेट, घर पर कर सकती हैं तैयार","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर खूब जचेंगे चूड़ी के ऐसे सेट, घर पर कर सकती हैं तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:34 AM IST
सार
Stylish Bangles Set for Raksha Bandhan 2025: इस साल राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं ने अपने सजने-संवरने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
1 of 7
रक्षाबंधन पर खूब जचेंगे चूड़ी के ऐसे सेट, घर पर कर सकती हैं तैयार
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Stylish Bangles Set for Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार भाई के साथ-साथ बहनों के लिए खास होता है। इस दिन बहनों के लिए सबसे अहम होते हैं मिठाइयां, सजावट, नए कपड़े और सबसे महत्वपूर्ण होती हैं चूड़िया। रंग-बिरंगी चूड़ियां हर लड़की और महिला के सौंदर्य में चार चांद लगा देती हैं।
वैसे तो बाजार में चूड़ियों के बने-बनाए सेट मिलते हैं, पर अगर आप खुद अपने हाथों से चूड़ी सेट तैयार करेंगी तो उसमें न केवल आपकी रचनात्मकता झलकती है, बल्कि त्योहार की खुशी भी दोगुनी हो जाती है। यहां हम चूड़ियों के सेट के कुछ विकल्प आपको दिखाने जा रहे हैं, जो आपकी खूबसूरती को बढ़ा देंगे।
2 of 7
पहला सेट
- फोटो : instagram
पहला सेट
कुछ हैवी पहनने का मन है तो ऐसी वेलवेट वाली चूड़ियों के साथ आप पर्ल वाले कंगन अटैच कर सकती हैं। पर्ल वाले कंगन हमेशा ही काफी क्लासी लुक देने का काम करते हैं। तो अगर आपका आउटफिट सिंपल है तो इस तरह का वेलवेट और पर्ल वाला कंगन सेट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
3 of 7
दूसरा सेट
- फोटो : Instagram
दूसरा सेट
कुछ मल्टी कलर पहनने का मन है तो आप इस तरह का थ्रेड वाला कंगन सेट कैरी करें। ऐसी थ्रेड वाली चूड़ियों के साथ जो मिरर लगा होता है, उसकी वजह से इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। तो अगर आप सिंपल आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो इस तरह की चूड़ियां कैरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तीसरा सेट
- फोटो : instagram
तीसरा सेट
यदि आपकी नयी-नयी शादी हुई है तो इस तरह का चूड़ा सेट भी आप कैरी कर सकती हैं। यदि आपके पास चूड़ा सेट नहीं है तो सिंपल सी कांच की चूड़ियों के साथ मैचिंग कंगन कैरी करें। ऐसा करके आप खुद से नया चूड़ा सेट तैयार कर सकती हैं। नयी दुल्हनों पर ऐसा आउटफिट खूबसूरत लगता है।
विज्ञापन
5 of 7
चौथा सेट
- फोटो : instagram
चौथा सेट
सिंपल की चूड़ियों के साथ अगर आप ऐसे कुंदन वाले कंगन पहनेंगी तो आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगा। कंगन सिर्फ चूड़ियों के किनारे सेट न करें, बल्कि इसे बीच-बीच में भी लगाएं। बीच में अगर कंगन लगाएंगी तो चूड़ियां और भी ज्यादा प्यारी लगने लगेंगी। उसकी वजह से ही चूड़ियों का रंग निखकर सामने आएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।