फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan: राखी के दिन साड़ी पहनकर दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज, तैयार होते समय रखें इन बातों का ध्यान

Mon, 28 Jul 2025 12:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 28 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

Raksha Bandhan Special Fashion Tips: यदि राखी के त्योहार पर आप पहली बार साड़ी पहन रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। इन सिंपल बातों का ध्यान रखकर आप अपना सादगीभरा लेकिन खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 tips to wear saree first time perfectly
राखी के दिन साड़ी पहनकर दिखाएं अपना सादगीभरा अंदाज - फोटो : instagram
Raksha Bandhan Special Fashion Tips: राखी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार खासतौर पर भाई-बहन के मजबूत रिश्ते की मिठास और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। इसी के चलते इस त्योहार का इंतजार सबसे ज्यादा बहनें करती हैं। इस खास दिन पर अगर आप अपने पहनावे से पारंपरिक और सादगीभरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो साड़ी सबसे बेहतरीन विकल्प है।


यदि आप साड़ी पहली बार पहन रही हैं तब तो आपको अंदाजा नहीं होगा कि इसे किस तरह से स्टाइल करना है। इसी के चलते साड़ी पहनते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी उतना ही अहम है ताकि आपका लुक निखरकर सामने आए। यहां हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Raksha Bandhan 2025 tips to wear saree first time perfectly
सोच-समझ कर करें साड़ी का चयन - फोटो : instagram
सोच-समझ कर करें साड़ी का चयन

रक्षाबंधन के समय मानसून का मौसम होता है, इसलिए अपनी साड़ी का चयन सोच-समझ के करें। ध्यान रखें कि ये ज्यादा भारी नहीं होनी चाहिए। दरअसल, ज्यादा भारी साड़ी आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में राखी के मौके पर शिफॉन, ऑर्गेंजा, या फिर टिश्यू फैब्रिक की साड़ी पहनें। साड़ी के फैब्रिक के साथ-साथ उसके रंग का भी ध्यान रखें। पेस्टल रंग की साड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। 

 
Raksha Bandhan 2025 tips to wear saree first time perfectly
ब्लाउज हो स्टाइलिश - फोटो : instagram
ब्लाउज हो स्टाइलिश

यदि आपकी साड़ी हल्की है, तो अपने ब्लाउज को अलग बनवाएं। आपका ब्लाउज क्लासी लेकिन अलग डिजाइन का होना चाहिए। एकदम प्लेन ब्लाउज आपकी खूबसूरती को कम कर देगा, जबकि स्टाइलिश ब्लाउज से आपकी खूबसूरती निखरकर सामने आएगी। तो बस अपनी साड़ी के साथ के ब्लाउज को स्टाइलिश बनवाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 tips to wear saree first time perfectly
मिनिमल ज्वेलरी का है ट्रेंड - फोटो : instagram
मिनिमल ज्वेलरी का है ट्रेंड

साड़ी के साथ ज्वेलरी पहनते समय ये ध्यान रखें कि आजकल मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड है। इस तरह की ज्वेलरी देखने में कमाल की लगती है। खासतौर पर अगर आपकी साड़ी हल्की है, तब भी बहुत ज्यादा हैवी ज्वेलरी न पहनें। हैवी ज्वेलरी गर्मी के मौसम में आपको परेशान कर सकती है। अपने साड़ी लुक को आप सिर्फ एक स्लीक चूड़ी सेट, झुमके के साथ पूरा कर सकती हैं। चाहें तो गले में हल्का सा सेट डालें।

 
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 tips to wear saree first time perfectly
नेचुरल होना चाहिए मेकअप - फोटो : Instagram
नेचुरल होना चाहिए मेकअप

गर्मी के मौसम में यदि आप कई लेयर वाला मेकअप करेंगी तो इससे भी आपका लुक बिगड़ सकता है। ऐसे में अपनी साड़ी के साथ अपने मेकअप को नेचुरल रखें। आपके नेचुरल लुक के लिए हल्का फाउंडेशन, न्यूड लिपस्टिक, आंखों में काजल और माथे पर बिंदी आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed