{"_id":"65d6df316ed108581c0e1179","slug":"rakul-jackky-wedding-unseen-photos-bridal-look-of-rakul-preet-singh-2024-02-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rakul-Jackky Wedding: पेस्टल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत, डालें उनके ब्राइडल लुक पर एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Rakul-Jackky Wedding: पेस्टल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत, डालें उनके ब्राइडल लुक पर एक नजर
Thu, 22 Feb 2024 11:15 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:15 AM IST
सार
21 फरवरी को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत
- फोटो : फोटो : stories by joseph radhik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 21 जनवरी को फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने अपने परिवारवालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की सभी रस्में पूरी कीं। हर कोई दोनों की शादी की तस्वीरें देखने का काफी इंतजार कर रहा था। इसी बीच देर शाम 21 जनवरी को ही दोनों ने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें साझा कीं, और फिर होटल से बाहर आकर मीडिया के सामने पोज दिए।
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत
- फोटो : फोटो : stories by joseph radhik
कैसा था दोनों का लुक
रकुल और जैकी दोनों ने ही बॉलीवुड ट्रेंड को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग के आउटफिट को चुना। कपल के इस आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया था।

लहंगे में थी हाथ की कारीगरी
रकुल प्रीत के इस पेस्टल लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही इसे फूलों से भी खूबसूरत तरह से सजाया गया था। फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। उनके ब्लाउज पर भी काफी हैवी वर्क था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत
- फोटो : फोटो : stories by joseph radhik
जैकी की शेरवानी भी थी खास
अब बात करें जैकी की शेरवानी की तो उस पर चिकनकारी का वर्क था। जैकी की शेरवानी में कश्मीर की खूबसूरती और वहां के कल्चर को भी दर्शाया गया था। शेरवानी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए जैकी ने चश्मे भी लगाए थे, जो उन्हें क्लासी लुक दे रहे थे।
विज्ञापन
पेस्टल रंग के लहंगे बेहद खूबसूरत दिखीं रकुल प्रीत
- फोटो : instagram
ऐसे रकुल ने पूरा किया था अपना लुक
रकुल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी सा डायमंड नेकपीस पहना था। इसके साथ ही हैवी सा मांगटीका, मैचिंग ईयररिंग, हाथों में पिंक रंग का चूड़ा और काफी हल्के से कलीरे उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। बात करें उनके मेकअप की तो एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को काफी हल्का ही रखा था। नेचुरल मेकअप के साथ बालों में स्लीक स्टाइल बन से उनका लुक और खूबसूरत दिख रहा था।