{"_id":"65ade934f1fdb09be9073c4d","slug":"ram-mandir-2024-celebrity-reached-ayodhya-ram-temple-pran-pratishtha-ceremony-2024-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर: खूबसूरत परिधानों में अयोध्या पहुंच रहे सितारे, एथनिक लुक देखकर आप भी नहीं हटा पाएंगे नजरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
राम मंदिर: खूबसूरत परिधानों में अयोध्या पहुंच रहे सितारे, एथनिक लुक देखकर आप भी नहीं हटा पाएंगे नजरें
आज 22 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। आज के दिन लोगों का वो सपना पूरा होने जा रहा है, जो सदियों से उनकी आंखों में बसा है। दरअसल, आज सदियों के इंतजार के बाद रामलला अपने मंदिर में स्थापित होने जा रहे हैं।
इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी श्रीराम की नगरी आ रही हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ जैसे सितारों के नाम शामिल हैं।
हर कोई आज राम नाम की भक्ति में डूबा है। इस दौरान सभी सेलेब्स के भी एथनिक अवतार में देखने को मिल रहे हैं। सभी का एथनिक लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। हर अभिनेत्री साड़ी पहनकर अयोध्या पहुंच रहीं हैं। आइए आपको भी इसकी कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
2 of 5
Ram Mandir 2024
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित और डॉ. राम नेने
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपने पति राम नेने के साथ अयोध्या के लिए निकली हैं। उन्होंने इस दौरान पीले रंग की बेहद ही खूबसूरत सी सााड़ी पहनी है। इस साड़ी में वो काफी प्यारी दिख रही हैं। इसके साथ ही उनके पति राम नेने ने लाल कुर्ते के साथ जैकेट और व्हाइट रंग का पायजामा पहना था।
3 of 5
Ram Mandir 2024
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
अयोध्या के लिए निकलते वक्त आलिया भट्ट साड़ी में और रणबीर धोती-कुर्ता पहने दिखाई दिए। आलिया इस दौरान सी-ग्रीन रंग की सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साड़ी के साथ उन्होंने एक शॉल भी कैरी किया था। वहीं बात करें रणबीर की तो सफेद रंग के धोती कुर्ता में वो काफी हैंडसम दिख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ram Mandir 2024
- फोटो : instagram
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
गोल्डन रंग की साड़ी पहने कटरीना बला की खूबसूरत दिख रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, और कानों में झुमके पहने थे। वहीं विक्की कौशल ने चूड़ीदार पजामी के साथ कुर्ता और दुपट्टा कैरी किया था। उनका ये लुक भी काफी प्यारा दिख रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
Ram Mandir 2024
- फोटो : instagram
जैकी श्रॉफ
सफेद रंग के कुर्ते और पायजामे के साथ जैकी श्रॉफ ने एक जैकेट भी कैरी की थी। उनके इस पूरे लुक में लाल रंग का स्कॉर्फ चार चांद लगा रहा था। इस दौरान उन्होंने मनीप्लांट का पौधा भी पकड़ा हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।