Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
ram mandir bhoomi pujan bhagwan ram wear green color velvet dress with stitch golden thread in nine gem stone
{"_id":"5f2a39b7c2e799319f045586","slug":"ram-mandir-bhoomi-pujan-bhagwan-ram-wear-green-color-velvet-dress-with-stitch-golden-thread-in-nine-gem-stone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Bhumi Pujan: नवरत्नों से जड़े हरे रंग की पोशाक में विराजे हैं राम लला, जानिए क्या है वस्त्र की खासियत","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ram Mandir Bhumi Pujan: नवरत्नों से जड़े हरे रंग की पोशाक में विराजे हैं राम लला, जानिए क्या है वस्त्र की खासियत
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
हरे रंग का रत्न जड़ित वस्त्र पहन कर तैयार हुए रामलला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना अब साकार हो रहा है। पूरे देश खुशी की लहर है और हर कोई जल्दी से जल्दी रामलला के दर्शन करना चाहता है। 12 बजे के मुहूर्त में होने वाले भूमि पूजन के लिए भगवान राम के बाल रुप को हरे रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं। जिसे नौ रत्नों से सजाया गया है। भगवान राम के लिए भूमि पूजन के दिन के अलावा अन्य दिनों के लिए भी नई पोशाक सिली गई थीं। सोमवार से शुरू हुए अनुष्ठान में रामलला अलग रंग की पोशाक पहन चुके हैं।
2 of 4
रामलला को पहनाए जाने वाले वस्त्र सिलते भागवत प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
बुधवार के दिन होने वाले भूमि पूजन के लिए हरे रंग के वस्त्र को भगवान के लिए सिला गया है। मखमल यानी वेलवेट के कपड़े पर नौ रत्नों को सोने के तारों से जड़ा गया है। नौ रत्नों का इस्तेमाल सभी नौ ग्रहों की शांति के लिए किया गया है। दिन के अनुसार हर दिन के लिए अलग रंगों की व्यवस्था की गई है। साथ ही भूमि पूजन के बाद रामलला को केसरिया रंग के वस्त्र पहनाए जाएंगे।
3 of 4
poshak
- फोटो : ani twitter
इन वस्त्रों को राम मंदिर के मुख्य पुजारी को रविवार को ही सौंप दिया गया था। आज की पूजा के लिए तैयार हो चुके रामलला ने हरे वस्त्र को धारण कर लिए हैं। भगवान राम के लिए पोशाक सिलने का काम कई पीढियों से भागवत प्रसाद और शंकर लाल कर रहे हैं। शंकर लाल ने बताया कि उनके पिता स्थान पर जाकर भगवान राम के लिए पोशाक की सिलाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रामलला
- फोटो : amar ujala
भूमि पूजन के खास अवसर पर केवल भगवान राम ही नहीं बल्कि लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और रामभक्त हनुमान को भी नए वस्त्रों से सजाया गया है। वैसे भूमि पूजन के लिए सोमवार से ही अनुष्ठान की शुरूआत हो गई थी। इसलिए दिन के अनुसार भगवान राम को पोशाक पहनाई गई। सोमवार के दिन सफेद रंग और मंगलवार के दिन लाल रंग के कपड़ों में भगवान राम तैयार हो चुके हैं। आज बुधवार है इसलिए हरे रंग के वस्त्रों में उन्हें सजाया गया है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।