फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2024: इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट

Sun, 17 Mar 2024 04:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 17 Mar 2024 04:29 PM IST
सार

अगर आप किसी इफ्तार पार्टी में शरीक होने का सोच रही हैं, तो इस तरह से सूट पहनकर जा सकती हैं। 

विज्ञापन
Ramadan 2024 trendy suit for iftar party inspired by hina khan
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram

रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस पूरे महीने लोग अल्लाह से अपने और अपने परिवारवालों के लिए दुआ मांगते हैं। इसके साथ ही वो सच्चे मन से अल्लाह की इबादत करते हैं। इस पूरे महीने लोग रोजा भी रखते हैं, जो हर किसी के लिए काफी अहम होता है।

रोजे के दौरान सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू होता है। इसके साथ ही सूरज ढलने के बाद रोजा खोल लिया जाता है। रोजा खोलने के लिए कई जगहों पर इफ्तार की दावत का आयोजन किया जाता है। इफ्तार की दावत बहुत से लोग अपने घरों में भी आयोजित करते हैं।

अगर आप भी कहीं इफ्तार की दावत में जाने वाली हैं, लेकिन कपड़ों को लेकर संशय में हैं कि क्या पहनकर जाना उचित होगा तो हम आपको कुछ ऐसे सूट दिखाने जा रहे हैं, जो आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। 

Ramadan 2024 trendy suit for iftar party inspired by hina khan
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram

लाल अनारकली

ऐसा लाल शॉर्ट अनारकली कुर्ता चूड़ीदार पायजामी के साथ कमाल का लगेगा। इसके साथ आप चाहें तो हील्स भी कैरी कर सकती हैं। खुले बाल आपके इस लुक में चार चांद लगाने का काम करेंगे। 

Ramadan 2024 trendy suit for iftar party inspired by hina khan
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram

डीपनेक अनारकली

अगर ग्लैमरस अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो इस तरह का डीपनेक अनारकली सूट आप अपने लिए तैयार करा सकती हैं। इसे बनवाते वक्त ध्यान रखें, कि इसमें घेर अच्छा खासा होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2024 trendy suit for iftar party inspired by hina khan
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram

गुलाबी कॉटन सूट

अगर चाहें तो ऐसा गुलाबी रंग का चिकनकारी सूती सूट आप अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। ऐसा सूट गर्मी के इस मौसम में काफी सही रहता है। इसे पहनकर आप और खूबसूरत दिखेंगी। 

विज्ञापन
Ramadan 2024 trendy suit for iftar party inspired by hina khan
इफ्तार पार्टी में होना है शामिल तो पहनकर जाएं इस तरह के सूट - फोटो : instagram

फ्लोरल प्लाजो

गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में आप चाहें तो ऐसा फ्लोरल वर्क वाला कुर्ता और प्लाजो पहनकर अपना जलवा दिखा सकती हैं। इसके साथ अगर आप नोज रिंग पहनेंगी, तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed