फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज ने शादी के लिए चुना गोल्डन आउटफिट. देखिए दुल्हन की क्लोजअप तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2020 10:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 09 Aug 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
rana daggubati and miheeka bajaj cream and golden attire for wedding see her close makeup pics
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज शादी के बंधन में बंध गए हैं। हैदराबाद के रामनायडू स्टू़डियो में हुए समारोह में बेहद करीबी मात्र 30 लोग शामिल हुए थे। शादी के लिए राणा और मिहीका ने गोल्डन आउटफिट को चुना था। जहां राणा दग्गुबाती गोल्डन और व्हाइट कलर के कुर्ते के साथ मैंचिंग धोती और साथ में स्टोल को लिया था। दुल्हा बने राणा डैपर लुक में नजर आए तो वहीं मिहीका भी बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

rana daggubati and miheeka bajaj cream and golden attire for wedding see her close makeup pics
मिहीका बजाज - फोटो : instagram

मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइन किए लहंगे में मिहीका दुल्हन बनीं थीं। गोल्डन और क्रीम रंग के लहंगे के साथ कोरल शेड की चुनरी में मिहीका किसी परी सी नजर आ रही थीं। अब तक के सबसे खूबसूरत लहंगे में तैयार मिहीका के इस लहंगे को बनाने में दस हजार घंटों से भी ज्यादा का वक्त लगा था। वहीं इस पर किया वर्क भी हाथों का है। वैसे अनामिका खन्ना के डिजाइन किए लहंगे को अक्सर ही ऐसी वाहवाही मिलती रहती है। 

rana daggubati and miheeka bajaj cream and golden attire for wedding see her close makeup pics
मिहीका बजाज - फोटो : instagram

वहीं बात करें मिहीका के मेकअप की तो मेकअप आर्टिस्ट तमन्ना रूज ने किया था। पिंक शेड की लिपस्टिक और कोहल आईज के साथ मिहीका का मेकअप कंप्लीट किया गया था। जबकि माथपट्टी और हैवी अनकट डायमंड की टैंपल डिजाइन ज्वैलरी में मिहीका तैयार हुई थीं। 

View this post on Instagram

❤ . #miheeka #miheekabajaj #ranadaggubati #ranadaggubatioffl #miheekabajajoffical #telugu #tollywood #tamil #telugumemes #telugucinema #teluguactress #kollywood #telugumovie #samantha #Bollywood #teluguactor #cinema#tollywoodactress #tamilcinema #nagachaitanya #samantha #samantharuth #samantharuthprabhu #tamannahbhatia #kajalagarwal #nidhiagarwal #tollywoodqueen #aliabhatt #sonamkapoor #sushantsinghrajput #ranamiheekawedding

A post shared by Miheeka (@_miheekabajaj) on

विज्ञापन
विज्ञापन
rana daggubati and miheeka bajaj cream and golden attire for wedding see her close makeup pics
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

मिहीका की ज्वैलरी बिल्कुल यूनिक डिजाइन की थी। जिसमें हैवी ईयररिंग्स के साथ आकर्षक डिजाइन की नथ शामिल थी। जिसे पहन मिहीका बिल्कुल रॉयल लुक में नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
rana daggubati and miheeka bajaj cream and golden attire for wedding see her close makeup pics
राणा दग्गुबाती और मिहीका बजाज - फोटो : सोशल मीडिया

अनामिका खन्ना ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि मिहीका को काफी लाइट वर्क पसंद है। इसीलिए गोल्डन और क्रीम रंग को चुना गया है। इस लहंगे में सोने के तारों से एंब्रायडरी की गई है। वहीं चिकनकारी के साथ ही जरदोजी और मोटिफ्स का भी इस्तेमाल इस लहंगे को खूबसूरत बनाने के लिए किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed