छोटे पर्दे पर आदर्श बहू का किरदार निभाने वाली बहुएं असल जिंदगी में काफी ज्यादा स्टाइलिश है। अक्सर ही उनके बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अवतार सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं। करिश्मा कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड की स्क्रीनिंग पर पहुंची ये बहूएं एक साथ अपने जलवे दिखाती नजर आईं। जिसमें बिग बॉस की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई से लेकर मौनी रॉय और दिव्यांका त्रिपाठी तक शामिल हैं। आगे की स्लाइड में देखें इन बहुओं के ग्लैमरस अवतार।
एक ही मंच पर छोटे पर्दे की बहूओं का दिखा जलवा, रश्मि देसाई-मौनी रॉय तक ने दिखाया स्टाइलिश अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी रश्मि देसाई का नाम सबसे ऊपर है। काले और न्यूड रंग के जालीदार कपड़ों में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची रश्मि का लुक हटके था। हांलाकि उनका ये लुक लोगों की तारीफें बटोरने में नाकामयाब रहा।
वहीं टीवी की नागिन मौनी रॉय फ्लोरल प्रिंट के फुटवियर के साथ बीज रंग की शार्ट ड्रेस में पहुंची थीं। फुल स्टाइलिश स्लीव के साथ पर्स लिए मौनी बेहद ग्लैमरस अवतार में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं।
करिश्मा कपूर पहली बार डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं और ये उनकी पहली वेब सीरीज है। इसकी स्क्रीनिंग में एकता कपूर की पसंदीदा एक्ट्रेस भी पहुंची थीं। जिसमें हिना खान का नाम भी शामिल है। काले रंग के टॉप और बॉटमवियर में तैयार हिना का लुक कुछ खास नहीं नजर आ रहा था।
बालाजी टेलीफिल्म की इस वेब सीरीज की स्क्रीनिंग में पति विवेक दहिया के साथ पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी ने पीले रंग की फ्रंट कट ड्रेस पहनी थी।