{"_id":"61dfc27804c9527094573083","slug":"recycle-your-old-lehenga-make-with-this-trick-brand-new","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का फैशन: पुराने लहंगे को दें ट्विस्ट, बन जाएगी नई ड्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
आज का फैशन: पुराने लहंगे को दें ट्विस्ट, बन जाएगी नई ड्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
lahenga
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहेली की शादी हो या फिर भाई की ज्यादातर लड़कियां लहंगा पहनना पसंद करती हैं। लेकिन बहुत कम ही बार इसे दोबारा पहनने की नौबत आती है। ऐसे में ये लहंगा केवल वॉर्डरोब में पड़ा रह जाता है। अपने पुराने लहंगे को एक बार फिर से इस्तेमाल करने का मन है तो ये टिप्स आपके काम आएंगे। पुराने लहंगे को थोड़ा सा मिक्स एन मैच कर फिर से नया बना सकती हैं। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास ट्रिक्स, जिसे आप फॉलो कर सकती हैं।
2 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
अगर आप वापस से वहीं लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं तो केवल उसके दुपट्टे को फिर से इस्तेमाल करें। किसी भी स्ट्रेट या अनारकली कुर्ते के साथ कलर कॉम्बिनेशन को मैच कर आप आसानी से एथिनिक लुक पा सकती हैं। लहंगे के दुपट्टे ज्यादातर नेट फैब्रिक के होते हैं तो इन्हें आप रॉ सिल्क या फिर वेलवेट के कपड़ों के साथ ट्राई करें। शानदार लुक मिलेगा।
3 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
लहंगे को इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है इसे पार्टी गाउन या फिर अनारकली कुर्ते में बदलवा लिया जाए। किसी अच्छे टेलर से आप लहंगे के कलर से या फिर कंट्रास्ट कलर का टॉप बनवाकर इसमे जोड़ लें। तैयार है आपका शानदार न्यू गाउन या फिर अनारकली कुर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fashion
- फोटो : social media
अपने लहंगे के ब्लाउज को आप चाहे तो किसी स्कर्ट या फिर साड़ी के साथ मिक्स एन मैच कर भी पहन सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लुक देगा। वहीं आपका एक नया ड्रेस बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
lahenga
- फोटो : instagram
पुराने लहंगे को भी नई ज्वैलरी और दुपट्टा ड्रेप करने की नई स्टाइल के साथ आप पहन सकती है। ये आपको बिल्कुल नया लुक देंगे। आजकल दुपट्टे को साड़ी स्टाइल या फिर रिस्ट स्टाइल के साथ पहनकर नया लुक दिया जा सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।