Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Republic Day 2024 ethnic wear outfit idea for men inspired by varun Dhawan and sidharth malhotra
{"_id":"65a8addf6dade8e1a60ce9f5","slug":"republic-day-2024-ethnic-wear-outfit-idea-for-men-inspired-by-varun-dhawan-and-sidharth-malhotra-2024-01-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दिन पहनना है पारंपरिक परिधान तो लें इन अभिनेताओं से टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दिन पहनना है पारंपरिक परिधान तो लें इन अभिनेताओं से टिप्स
गणतंत्र दिवस का दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास है। ये दिन देशभर में 26 जनवरी को बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सन् 1950 में भारत संघ का संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत गणराज्य बन गया। इस दिन को लोग ऊर्जा और जोश के साथ मनाते हैं। गणतंत्र दिवस के दिन तमाम स्कूलों और दफ्तरों में झंडा फहराया जाता है। इस दिन को मनाने के लिए लोग तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
जगह-जगह पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। अगर आप भी इस दिन खास तरह से तैयार होना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। दरअसल, फिल्म जगत में कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनके पास एथनिक का काफी शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आप इन्हीं अभिनेताओं से टिप्स लेकर गणतंत्र दिवस के दिन तैयार हो सकते हैं। इन अभिनेताओं की लिस्ट में कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन शामिल हैं।
2 of 7
Republic Day 2024
- फोटो : instagram
वरुण धवन
इस तरह का प्लेन सफेद कुर्ता और पायजामा आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इस लुक के साथ जब आप तिरंगा पकड़ेंगे तो आपका अंदाज काफी क्लासी दिखेगा।
3 of 7
Varun Dhawan
- फोटो : instagram
वरुण धवन का दूसरा लुक
आप चाहें तो इस तरह का धोती कुर्ता गणतंत्र दिवस के दिन कैरी कर सकते हैं। ऐसा धोती-कुर्ता आपको स्टाइलिश दिखने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Republic Day 2024
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा
अपने लुक्स की वजह से पहचाने जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा का हर लुक कमाल का होता है। खासतौर पर अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो आप इससे टिप्स लेकर तैयार हो सकते हैं। उनका ये वर्क वाला कुर्ता गणतंत्र दिवस के दिन के लिए एक परफेक्ट विकल्प है।
विज्ञापन
5 of 7
Republic Day 2024
- फोटो : instagram
सिद्धार्थ मल्होत्रा का दूसरा लुक
इस तरह का पिंक रंग का कुर्ता आपको अलग दिखने में मदद करेगा। इसे आप व्हाइट रंग के पायजामे के साथ पहन सकते हैं। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल ही पहनें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।