{"_id":"65b1ec6e69568b769c0bc533","slug":"republic-day-2024-trendy-outfit-idea-for-men-for-republic-day-2024-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दिन ऐसे तैयार हों पुरुष, कपड़ों से दिखाएं देशभक्ति","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के दिन ऐसे तैयार हों पुरुष, कपड़ों से दिखाएं देशभक्ति
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:28 PM IST
सार
अगर गणतंत्र दिवस के दिन आप अलग तरह से तैयार होना चाहते हैं, तो हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Republic Day 2024
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Republic Day 2024: 26 जनवरी 1950 के दिन भारत देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में हर साल इस दिन गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के दिन लोग तमाम तरह के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। हर साल की तरह इस साल भी लोगों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। इस दिन लोग देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देते हैं।
खासतौर पर लड़कियां तिरंगे के रंग में रंगी दिखाई देती हैं, लेकिन पुरुषों को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह के कपड़े पहनें कि उनका लुक पारंपरिक के साथ क्लासी दिखाई है। अगर आप भी इसको लेकर संशय में हैं कि गणतंत्र दिवस के दिन क्या पहनें तो ये लेख आपके लिए है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आप किस तरह के कपड़े पहनकर तैयार हो सकते हैं।
2 of 5
Republic Day 2024
- फोटो : instagram
सफेद कुर्ता और पायजामा
गणतंत्र दिवस के दिन आप इस तरह का सफेद रंग का कुर्ता और पायजामा कैरी कर सकते हैं। इसके साथ जब आप हाथों में तिरंगा लेंगे तो आपका लुक काफी क्लासी दिखेगा।
3 of 5
Republic Day 2024
- फोटो : istock
तिरंगा टीशर्ट
अगर आप खुद को तिरंगे के रंग में रंगना चाहते हैं, तो तिरंगा टीशर्ट एक बेहतर विकल्प है। इसे आप जींस के साथ पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kurta pajama for men
- फोटो : istock
कुर्ता और पायजामा
आप अगर कुर्ता पाजयामा पहनने का सोच रहे हैं, तो ये एक बेहतर विकल्प है। आपको आसानी से कुर्ता पायजामा बाजार में मिल जाएगा। आप चाहें तो चिकनकारी कुर्ता भी कैरी कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खादी का कुर्ता-पायजामा चुन सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए आप केसरिया या हरे रंग का खादी का कुर्ता पहन सकते हैं और इसके साथ सफेद रंग का पायजामा पहन सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jeans and kurta
- फोटो : istock
जींस के साथ शॉर्ट कुर्ता
अगर आपको जींस पहनना पसंद है, तो जींस के साथ आप इस तरह का शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं। इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।