Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
saudi arab joy awards 2024 alia bhatt wore designer ajrakh print saree designed by abu jani sandeep khosla
{"_id":"65ae46bec1567cd253069158","slug":"saudi-arab-joy-awards-2024-alia-bhatt-wore-designer-ajrakh-print-saree-designed-by-abu-jani-sandeep-khosla-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजरक प्रिंट की साड़ी पहनकर आलिया भट्ट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, जानें क्यों बाकियों से अलग है इसका काम","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अजरक प्रिंट की साड़ी पहनकर आलिया भट्ट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज, जानें क्यों बाकियों से अलग है इसका काम
आलिया भट्ट आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से वो लोगों का दिल जीतती रहती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इस फिल्म में लोगों को उनका मासुमियत भरा चेहरा काफी पसंद आया था।
इसके बाद 'हाईवे', 'टू स्टेट्स', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी', 'कलंक', 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी तमाम हिट फिल्में दी, जिसे ना सिर्फ लोगों ने पसंद किया बल्कि बॉक्स ऑफिस में भी इन फिल्मों ने जमकर धमाल मचाया। उनकी एक्टिंग की वजह से आए दिन उन्हें सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में हाल ही वो सऊदी अरब में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थीं। इस इवेंट में वो जो लुक कैरी करके पहुंची थी, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दरअसल, उन्होंने इवेंट में जो साड़ी पहनी थीं, वो बेहद ही खास थी, हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। आइए आपको भी आलिया के इस लुक के बारे में बताते हैं।
2 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
एक्ट्रेस को मिला ये अवॉर्ड
सऊदी अरब में आयोजित हुए इस इवेंट में आलिया भट्ट को मानद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पाने वालीं वो पहली भारतीय अभिनेत्री है। उनकी खुशी उसी समय दिख रही थी, जब वो स्टेज पर थीं।
3 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
ऐसा था लुक
इस इवेंट में उनका लुक बेहद खास लग रहा था। इवेंट में वो लाल, नीले और काले रंग की साड़ी पहनकर पहुंची थी। ये साड़ी अजरक प्रिंट की थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने ट्यूब ब्लाउज पहना था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। इसके साथ भी अजरक प्रिंट का ही कैप उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
लाइट मेकअप से पूरा किया था लुक
बात करें एक्ट्रेस के मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। वहीं उन्होंने अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला छोड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
alia bhatt
- फोटो : instagram
क्या होता है अजरक प्रिंट
अब बात करते हैं अजरक प्रिंट की तो ये प्रिंट बाड़मेर की खासियत है। इस प्रिंट में जितने भी रंग इस्तेमाल किए जाते हैं, वो सभी नेचुरल होते हैं। इन रंगों को तैयार करने में काफी समय लगता है। रंगों को बनाने की प्रक्रिया में करीब 20 से 30 दिन का समय लगता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।