फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2024: इस गणतंत्र दिवस अपने पहनावे और मेकअप में दिखाएं देशभक्ति की झलक

Fri, 26 Jan 2024 07:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 26 Jan 2024 07:43 AM IST
सार

अगर इस गणतंत्र दिवस आप अपने मेकअप और पहनावे से देशभक्ति की झलक दिखाना चाहती हैं, तो हम आपको इसके कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple makeup tricks and tips for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

हर भारतवासी के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद खास होता है। इसी दिन भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। बात करें इस साल की तो साल 2024 में भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। दरअसल, 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। ऐसे में गणतंत्र दिवस के दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दिन सशस्त्र बलों और स्कूली बच्चों द्वारा ध्वजारोहण समारोह और परेड आयोजित की जाती है।



इस खास दिन को और ज्यादा खास बनाने के लिए हर कोई तिरंगे के रंग में रंगा दिखाई देता है। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो वो गणतंत्र दिवस के दिन बेहद अलग तरह से तैयार होती हैं। अगर आप भी इस साल अपने पहनावे से देशभक्ति की झलक दिखाना चाहते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। गणतंत्र दिवस के उल्लास को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप तैयार हो सकती हैं। 

Republic Day 2024 simple makeup tricks and tips for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

पहनें ट्राई कलर दुपट्टा

अपने सिंपल से सफेद सूट के साथ आप इस तरह का ट्राई कलर दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने माथे पर बिंदी जरूर लगाएं। उसी से आपका लुक प्यारा लगेगा। 

Republic Day 2024 simple makeup tricks and tips for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

ट्राई कलर सूट

अगर पूरे लुक को तिरंगे के रंग में रंगना चाहती हैं तो गणतंत्र दिवस के दिन सफेद कुर्ते के साथ केसरिया दुपट्टा और हरा सलवार आपके लुक को कंप्लीट करने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2024 simple makeup tricks and tips for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

मेकअप रखें खास

गणतंत्र दिवस के दिन अपने मेकअप को भी खास तरह से अप्लाई करें। आप इसके लिए आंखों पर ट्राई कलर आईशैडो लगा सकती हैं। इसके लिए अपने आंखों के बाएं साइड पर ऑरेंज आई शैडो, राइट पर ग्रीन शैडो लगाएं और इन दोनों के बीच सफेद रंग का आई शैडो लगाएं। 

विज्ञापन
Republic Day 2024 simple makeup tricks and tips for republic day
Republic Day 2024 - फोटो : instagram

नेल आर्ट

अगर आप कुछ खास करना चाहती हैं तो अपने नाखूनों पर इस तरह की डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed