{"_id":"679463715137ce97fc047f56","slug":"republic-day-2025-mehendi-designs-gantantra-diwas-par-khubsurat-mehndi-design-2025-01-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day Special Mehndi Design: यहां देखें गणतंत्र दिवस के लिए मेहंदी की 5 खूबसूरत डिजाइन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Republic Day Special Mehndi Design: यहां देखें गणतंत्र दिवस के लिए मेहंदी की 5 खूबसूरत डिजाइन
Republic Day Special Mehndi Design: गणतंत्र दिवस भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है। ऐसे में इस दिन हर तरफ तिरंगे के रंग बिखरे नजर आते हैं। लोग इस दिन देशभक्ति के रंग में डूबे रहते हैं। गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम देशवासियों के बीच राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। लोग अपने-अपने तरीके से गणतंत्र दिवस मनाते हैं। ऐसे में बहुत से लोग जहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं तो वहीं बहुत से लोग घर पर ही समय व्यतीत करते हैं।
लगभग सभी दफ्तरों और स्कूलों में इस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में महिलाएं इस मौके पर खास तरह से तैयार होती हैं। यदि आप भी अपने लुक को अलग बनाने के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो हाथों पर गणतंत्र दिवस के लिए खास मेहंदी लगवाएं। इसके लिए यहां पांच खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के आइडियाज दिए गए हैं।
2 of 6
तिरंगा की रखें थीम
- फोटो : instagram
तिरंगा की रखें थीम
यदि अपनी मेहंदी को खास रखना चाहती हैं तो हाथों पर तिरंगा थीम की मेहंदी लगाएं। इसके लिए अपने हाथ पर तिरंगा बनाएं। इसके साथ भारत की एकजुटता को जरूर दर्शाएं। इसके लिए आपको भारत के सभी धर्मों के प्रतीक चिन्ह को अपनी मेहंदी में बनाना है। इससे मेहंदी की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। चाहें तो इस मेहंदी में भारत का नक्शा भी बनाएं।
3 of 6
गणतंत्र दिवस की दें बधाई
- फोटो : instagram
गणतंत्र दिवस की दें बधाई
गणतंत्र दिवस का दिन काफी खास होता है। इसलिए आप इस खास दिन पर खास तरह से हाथों पर ऐसे लहराता तिरंगा बनवा सकती हैं। तिरंगे के आस-पास गोला बनाकर उसके अंदर हैप्पी रिपब्लिक डे लिखवाएं। ऐसी मेहंदी देखने में कमाल की लगती हैं। ये मेहंदी आपको सिपंल ही रखनी है, ताकि लिखा हुआ संदेश साफ दिख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बनाएं भारत माता
- फोटो : instagram
बनाएं भारत माता
इस दिन झांकियों और स्कूलों के कार्यक्रमों में भी भारत माता की झलक दिखाई जाती है। ऐसे में अपनी मेहंदी की डिजाइन में भी तिरंगा थामें भारत माता की तस्वीर बना सकती हैं। ऐसी पूरी तस्वीर तभी बनाएं, जब आपके पास कलरफुल वाली मेहंदी उपलब्ध हो। आजकल तो बाजार में हर कलर की मेहंदी मिल जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
लिखवाएं संदेश
- फोटो : instagram
लिखवाएं संदेश
यदि कुछ भरे हाथ मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो भारत माता की तस्वीर बनाने के साथ-साथ उंगलियों पर कुछ न कुछ अवश्य लिखवाएं। जैसे कि आप सिंपल सा मेरा भारत महान लिखवा सकती हैं। ये संदेश काफी छोटा है, जिसकी वजह से इसे लिखना आसान होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।