Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Rose day 2024 trendy pink outfit idea for rose day to impress boyfriend and husband
{"_id":"65b74cd5c92d83804a0aee64","slug":"rose-day-2024-trendy-pink-outfit-idea-for-rose-day-to-impress-boyfriend-and-husband-2024-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोज डे 2024: खास दिन जा रही हैं पार्टनर से मिलने तो पहनें इस तरह की गुलाबी ड्रेस, होगी तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
रोज डे 2024: खास दिन जा रही हैं पार्टनर से मिलने तो पहनें इस तरह की गुलाबी ड्रेस, होगी तारीफ
जनवरी के महीने के बाद फरवरी का महीना आता है, जिसका लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। दरअसल, ये महीना प्यार का होता है, क्योंकि इसी महीने वैलेंटाइन वीक आता है। वैलेंटाइन वीक का इंतजार प्रेमी जोड़े सालभर करते हैं।
वैलेंटाइन वीक में लोग अपने-अपने प्यार को इंप्रेस करने के लिए जी-तोड़ कोशिश करते हैं। वैलेंटाइन वीक का पहला दिन सात फरवरी को होता है, और इस दिन रोज डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्यार को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
अगर आप इस दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करने का सोच रही हैं, तो हम आपको इसका एक तरीका बताने जा रहे हैं। आप रोज डे के दिन गुलाबी ड्रेस पहनकर अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकती हैं। गुलाबी ड्रेस के कुछ विकल्प हम आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी रोज डे के दिन अपना जलवा दिखा सकें।
2 of 7
रोज डे
- फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस
ग्लैमरस लुक के लिए आप इस तरह की गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस कैरी कर सकती हैं। इसके साथ पैरों में हाई हील्स जरूर पहनें। आपका लुक उसी से पूरा होगा।
3 of 7
रोज डे
- फोटो : instagram
गाउन
अगर आप डेट नाइट पर जा रही हैं, तो इस तरह का गुलाबी रंग का गाउन आपके लिए बेहतर विकल्प है। इस लुक को पूरा करने के लिए अपने बालों को हल्का कर्ल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रोज डे
- फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट
अगर आपको बॉस लेडी लुक कैरी करना पसंद है, तो इस तरह का गुलाबी रंग का को-ऑर्ड सेट आप पहनकर अपने पार्टनर के सामने जा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रोज डे
- फोटो : instagram
बॉडीकॉन ड्रेस
आपको इस तरह की बॉडीकॉन ड्रेस बाजार में आसानी से मिल जाएगी। इसे पहनकर आप दिन और रात दोनों समय घूमने जा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।