फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैटरनिटी फैशन: बेबी बंप के साथ सामंथा का एलिगेंट अंदाज, गर्भवती महिलाएं त्योहारों में ऐसे करें स्टाइलिंग

Thu, 15 Oct 2026 03:40 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 15 Oct 2026 03:40 PM IST
सार

samantha maternity fashion: सामंथा रूथ के एथनिक और मैटरनिटी फैशन लुक्स बताते हैं कि पारंपरिक कपड़ों में खूबसूरत दिखने के लिए भारी कढ़ाई या बहुत ज्यादा एक्सेसरीज जरूरी नहीं हैं। सही रंग, आरामदायक फिटिंग, मुलायम फैब्रिक से त्योहारों के लिए ग्रेसफुल लुक तैयार किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Ethnic Maternity Looks: Festive Outfit Ideas for Pregnant Women
सामंथा मैटरनिटी लुक और आउटफिट - फोटो : Instagram

Samantha Ruth Prabhu's Pregnancy Fashion: त्योहारों का मौसम करीब आते ही गर्भवती महिलाओं के सामने एक सवाल अक्सर आता है, ऐसे कौन से कपड़े पहनें, जिनमें पारंपरिक खूबसूरती के साथ आराम भी बना रहे? सामंथा के लुक्स से इसका एक अच्छा जवाब मिलता है। भारी-भरकम कपड़ों और जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज के बजाय सही फैब्रिक, खूबसूरत ड्रेपिंग, हल्के रंग और सोच-समझकर चुनी गई जूलरी पूरे लुक को खास बना सकती है।



चाहे दिवाली की पूजा हो, करवा चौथ का पारिवारिक समारोह या कोई शादी, एथनिक आउटफिट को अपने हिसाब से स्टाइल किया जा सकता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी में हर महिला की शारीरिक जरूरतें अलग होती हैं, इसलिए कपड़ों का चुनाव केवल फैशन देखकर नहीं, बल्कि फिटिंग, सांस लेने की सुविधा और पूरे दिन के आराम को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु गर्भवती हैं और मां बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर एथनिक आउटफिट में उन्होंने कई खूबसूरत लुक शेयर किए। सामंथा के आउटफिट, लुक और स्टाइल हर गर्भवती के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। आइए, सामंथा के चर्चित लुक्स से ऐसे पांच फैशन आइडिया जानें, जिन्हें त्योहारों के लिए अपने अंदाज में अपनाया जा सकता है।

Trending Videos
Samantha Ruth Prabhu Ethnic Maternity Looks: Festive Outfit Ideas for Pregnant Women
सामंथा रूथ प्रभु का लुक - फोटो : Instagram

पीले एथनिक आउटफिट में पारंपरिक खूबसूरती

सामंथा ने अपनी पारंपरिक गोद भराई के मौके पर पीले रंग का एथनिक आउटफिट पहना, जिसमें भारतीय परंपरा और सादगी का खूबसूरत मेल नजर आया। खुले बाल, हल्का मेकअप और सिल्वर चोकर के साथ मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक को खास बनाया। त्योहारों में गर्भवती महिलाएं भी पीले, क्रीम या हल्के गुलाबी रंग के आरामदायक सूट और अनारकली पहन सकती हैं। हल्की जूलरी और सॉफ्ट मेकअप के साथ यह लुक खूबसूरत होने के साथ सहज भी रह सकता है।

Samantha Ruth Prabhu Ethnic Maternity Looks: Festive Outfit Ideas for Pregnant Women
सामंथा मैटरनिटी लुक और आउटफिट - फोटो : Instagram

मिंट ग्रीन साड़ी-ड्रेस में मॉडर्न एलिगेंस

सामंथा का मिंट ग्रीन ड्रेप्ड साड़ी-ड्रेस लुक पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का शानदार उदाहरण है। हल्का रंग, फ्लोइंग फैब्रिक और खूबसूरती से गिरता पल्लू पूरे आउटफिट को सॉफ्ट और एलिगेंट बनाते हैं। इस तरह का सिल्हूट उन महिलाओं के लिए अच्छा फैशन आइडिया हो सकता है, जो त्योहारों पर साड़ी जैसा लुक चाहती हैं, लेकिन पारंपरिक साड़ी की ड्रेपिंग से बचना चाहती हैं। ऐसे आउटफिट में कमर और पेट के आसपास पर्याप्त जगह होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Ethnic Maternity Looks: Festive Outfit Ideas for Pregnant Women
सामंथा मैटरनिटी लुक और आउटफिट - फोटो : Instagram

हल्के रंग और सॉफ्ट फैब्रिक को दें प्राथमिकता

मैटरनिटी फैशन में हमेशा गहरे रंग या भारी कढ़ाई चुनना जरूरी नहीं है। सामंथा के हल्के और सुकून देने वाले रंगों वाले लुक से प्रेरणा लेते हुए मिंट ग्रीन, पेस्टल पिंक, लैवेंडर और क्रीम जैसे शेड्स चुने जा सकते हैं। कॉटन, मुलायम रेयॉन या हल्के व सांस लेने योग्य फैब्रिक वाले कुर्ते और फ्लोइंग सेट त्योहारों के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। कपड़े का चुनाव मौसम और व्यक्तिगत आराम के हिसाब से करें। इस तरह का चिकनकारी अनारकली कुर्ता भी गर्भवती महिलाओं पर सहज और सुंदर लगेगा।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu Ethnic Maternity Looks: Festive Outfit Ideas for Pregnant Women
सामंथा मैटरनिटी लुक और आउटफिट - फोटो : Instagram

मिनिमल जूलरी और नेचुरल मेकअप से बढ़ाएं खूबसूरती

सामंथा के पारंपरिक लुक की खासियत उनकी सादगी भी रही। हल्के मेकअप और चुनिंदा जूलरी ने उनके एथनिक आउटफिट को ज्यादा आकर्षक बनाया। इसी तरह, त्योहारों में गर्भवती महिलाएं छोटे झुमके, हल्का नेकलेस, चूड़ियां और आरामदायक फुटवियर चुन सकती हैं। मेकअप में हल्का बेस, ब्लश और लिपस्टिक के साथ नेचुरल लुक अपनाया जा सकता है। भारी एक्सेसरीज की जगह कुछ चुनिंदा चीजों पर ध्यान देने से तैयार होने में भी आसानी रहती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed