सानिया मिर्जा विवाह से पहले से ही लोगों के बीच अपने खेल के अलावा अपनी खूबसूरती और फैशन के कारण भी चर्चा का विषय रही हैं। शादी और बच्चा होने के बाद भी सानिया ने अपने फैशन और फिटनेस के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरती। हाली ही में सानिया ने सूट में खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वे अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं और बेटे ने भी ठीक उनके सूट जैसी ही कुर्ता पहन रखा है। मां- बेटे की ये जोड़ी बहुत ही प्यारी दिखाई पड़ रही है। अगली स्लाइड्स से देखिए सानिया और उनके बेटे के मैचिंग गोल्स।
सानिया मिर्जा के ईद आउटफिट से इंस्पायर होकर आप भी कर सकती हैं अपने बच्चे के साथ मैचिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है लुक
सानिया ने डार्क ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है। सूट में चिकनकारी का कपड़ा इस्तेमाल हुआ है और फूल स्लीव्स के एंकल लेंथ कुर्ते के साथ उन्होंने स्ट्रेट पैंट पहना हुआ है। आगे बड़े-बड़े बटन लगे हुए हैं। उनके बेटे इजहान ने कुर्ता-पजामा पहना है। ग्रीन कुर्ते को सफेज पजामे के साथ पहनकर इजहान बहुत प्यारे लग रहे हैं। इजहान का कुर्ता मां के सूट जैसा ही है।
इयररिंग्स हैं बहुत खास
सानिया ने सूट के साथ जूलरी में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहने हैं जो कि बहुत ही आकर्षक हैं। सुनहरे रंग के इयररिंग्स में मोती का काम किया हुआ है। सानिया के हाथों में खूबसूरत अंगुठियां हैं। काले बेल्ट वाली घड़ी भी उन पर खूब लग रही है। पैरों में सानिया डिजाइनर फ्लेट्स डाल रखे हैं।
बाल लग रहे हैं शानदार
अक्सर लोगों ने सानिया को खेलते वक्त कैप लगाए हुए ही देखा है। इस तस्वीर में मगर सानिया के लंबे, खुले, हाइलाइटेड बाल बहुत ही अच्छे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक तरफ से बालों को आगे की ओर किया हुआ है। सानिया के इस सूट के साथ दुपट्टा नहीं है। डार्क लेपशिड सानिया के होठों पर खूब फब रहा है।
सानिया और उनके बेटे इन तस्वीरों में बहुत खुश लग रहे हैं। सानिया तस्वीरों में बेटे के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं, वहीं उनके बेटे कभी चश्मे से खेल रहे हैं तो कभी मुस्करा रहे हैं। मम्मा-बेटे झुले पर बैठकर भी पोज दे रहे हैं। सानिया के कमेंट सेक्शन में फैंस ने उनको ईद की खूब मुबारकबाद दी है।