ईद का चांद निकल चुका है। सभी ओर चांद निकलने के बाद से ही बधाइयों का तांता सा लग चुका है। बॉलीवुड और टेलीविजन पर भी सेलिब्रिटी और फैंस ने एकदूसरे को बधाई देने की शुरुआत कर दी है। संजीदा ने ईद की मुबारकबाद देते हुए खुद की कुछ तस्वीरें साझा की है, इन तस्वीरों में वे बिल्कुल चांद की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर और भी खुश हो गए हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह है संजीदा शेख का ये ईद वाला लुक।
संजीदा शेख ने इस खूबसूरत लिबास में दी फैंस को ईद की बधाई, लग रही हैं बेहद प्यारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहना है खूबसूरत सूट
संजीदा ने ईद के लिए खूबसूरत सा सूट पहना है। यह सूट सफेद रंग का है और काले धागे से इस पर बहुत ही अच्छा काम किया है। इसके अलावा सूट पर कांच भी लगे हैं जिससे कि यह और भी आकर्षक लग रहा है। दुपट्टे को उन्होंने साइड में ले रखा है। दुपट्टे पर भी काले धागे से ही मोटी बॉर्डर बनी हुई है।
जूलरी है एकतरफा
संजीदा ने सूट के साथ सिल्वर मेटल जूलरी पहनी हुई है। इयररिंग्स बहुत खूबसूरत हैं। लंबे इयररिंग्स में सिल्वर मेटल के साथ मोती भी हैं। सिर पर टीका लगाया हुआ है, जो कि उनके इस लुक पर खूब तो फब रहा है। उसके अलावा गले को खाली रखा है इस वजह से चेहरे की जूलरी एकतरफा लग रही है।
आंखों को रखा है खाली
संजीदा ने बहुत ही हल्का मेकअप किया हुआ है, जिस वजह से उनकी सादगी मन मोह रही है। वे बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने गालों पर मेकअप किया, साथ ही लाल रंग का लिपशेड लगाया हुआ। आइब्रोज को हाइलाइट किया है। आई मेकअप पर संजीदा ने बिल्कुल काम नहीं किया है। आंखों को एकदम खाली रखा है।
संजीदा का यह खास आउटफिट डी.एफ.आर एक्सक्लूसिव ने डिजाइन किया है। कमेंट सेक्शन में संजीदा को फैंस ने तो बधाइयां दी ही है, साथ ही उनके साथी कलाकारों ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले भी संजीदा ने एक तस्वीर डाली थी, जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।