फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी: दो साल में इतना बदल गया हरियाणा की देसी छोरी का लुक, क्या आपने देखी हैं ये तस्वीरें?

Sat, 18 Sep 2021 03:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 18 Sep 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Fashion Huge Transformation in Looks
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना चौधरी को तो हर कोई जानता होगा। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हरियाणा की यह छोरी जब स्टेज पर आती है तो उनके स्वागत में लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। उन्होंने सालों मेहनत के बाद ये मुकाम बनाया है। आज सपना चौधरी के गाने और डांस जितने मशहूर हैं, उतना ही उनका फैशन भी। सपना आज कैसी दिखती हैं, ये तो सबको पता है, लेकिन दो साल पहले सपना चौधरी कैसी थीं, उनका लुक, ड्रेसिंग, फैशन सेन्स पिछले दो सालों में कितना बदला, क्या ये आप जानते हैं? पिछले दो सालों में सपना चौधरी के जीवन में कई बदलाव आए। 2017 में बिग बॉस में आने के बाद सपना को खूब हाइप मिली। उसके बाद उनकी शादी हुई और अब तो सपना का एक बच्चा भी है। जीवन में बदलाव के साथ ही सपना के लुक में भी काफी बदलाव आया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हरियाणा की देसी छोरी सपना चौधरी पहले कैसे दिखती थीं और इन दो सालो में उनके लुक्स में कितना बदलाव आया?

Sapna Choudhary Fashion Huge Transformation in Looks
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

इस तस्वीर में साधारण सी दिखने वाली लड़की सपना चौधरी हैं। काले कुर्ते और ब्लू दुपट्टे में नो मेकअप लुक में सपना की ये तस्वीर काफी पुरानी है। उन्होंने पटियाला सूट में 'सॉलिड बॉडी' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी।

Sapna Choudhary Fashion Huge Transformation in Looks
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी स्टेज पर अपने देसी लुक और लटकों झटकों से लोगों का दिल जीत लिया करती हैं। पटियाला सूट में 'सॉलिड बॉडी' से लोगों को थिरकने पर मजबूर करने वाली सपना अब चटक मटक में 'घाघरा चोली' वाले लुक में लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Fashion Huge Transformation in Looks
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

वक्त के साथ सपना भी बदलीं और उनका अंदाज भी। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं सपना ने रेड कलर की लूज लॉन्ग शर्ट पहन रखी है साथ में स्नीकर्स पहने हुए है। इस लुक के साथ सपना का स्वैग दिख रहा है। सपना ने मेकअप के नाम पर बिल्कुल नो मेकअप लुक ले रखा है। 

विज्ञापन
Sapna Choudhary Fashion Huge Transformation in Looks
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

सपना इस तस्वीर में वेस्टर्न पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट कलरफुल ड्रेस कैरी की हुई है। लुक को कंप्लीट करने के लिए सपना ने बड़े ईयररिंग और नोज रिंग और फिंगर में रिंग भी पहना हुआ है। सपना ने हल्का मेकअप भी किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed