फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली और अनन्या पांडे ने बार्बी बन लूटा था फैंस का दिल, देखे खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2020 06:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Apr 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan ananya panday glamorous barbie look see pic
- फोटो : instagram

सारा अली खान और अनन्या पांडे बी टाउन की न्यू स्टाइल डीवा हैं। जो लोगों के दिलों में अपने एक्टिंग से लेकर स्टाइल तक से जगह बना रही हैं। कोरोना के कहर के कारण पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। ऐसे में भारत में भी लॉकडाउन के बीच लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में हमें याद आया इन बीटाउन स्टाइल डीवा के वो फैशनेबल अवतार जिसकी फैंस ने काफी तारीफ की थी। फिल्म के प्रमोशन से लेकर रेड कार्पेट इवेंट तक में सारा अली और अनन्या पांडे ने बार्बी लुक में लोगों का दिल लूटा था। तो चलिए देखें इनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें।




 
sara ali khan ananya panday glamorous barbie look see pic
- फोटो : insatgram

सबसे पहले बात करेंगे सारा अली खान की जो इस समय बॉलीवुड और विज्ञापन जगत की पहली पसंद बनी हुई हैं। फिल्म लव आजकल के प्रमोशन के दौरान जहां कई बार उन्होंने कपड़ों को मिक्स एंड मैच करके पहना था। तो वहीं इलेक्ट्रिक बार्बी अवतार में भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। 





 
sara ali khan ananya panday glamorous barbie look see pic
- फोटो : instagram

सिल्वर ग्रे रंग की मैटेलिक ड्रेस में जैसे ही उन्होंने फोटोग्राफरों के सामने एंट्री ली, लोगों की निगाहें बस उन पर ही ठहर गई। ऑफ शोल्डर शार्ट ड्रेस के साथ प्वाइंटेड शूज और मिनिमम मेकअप में सारा कमाल लग रहीं थीं। लाइट बीच वेव फ्रंट साइड हेयर डू में सारा बिल्कुल बार्बी डॉल लग रहीं थी। उनकी इस ड्रेस को अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था।






 
विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan ananya panday glamorous barbie look see pic
- फोटो : instagram

वहीं अनन्या पांडे ने बार्बी लुक के लिए नायका ब्यूटी अवॉर्ड शो को चुना था। पिंक कलर की इलेक्ट्रिक ऑफ शोल्डर शार्ट ड्रेस में वो गजब की लग रहीं थीं। इस लुक के साथ वेवी पोनी टेल और पिंक लिप्स के साथ वो गजब ढा रहीं थीं। अनन्या ने इस ड्रेस के साथ प्वाइंटे़ड हील्स का चुनाव किया था जो कि बिल्कुल परफेक्ट था।




 
विज्ञापन
sara ali khan ananya panday glamorous barbie look see pic
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter

बता दें कि सारा अली के लुक में कई बार बार्बी लुक का टचअप नजर आ चुका है। वो अपने हेयरस्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से बार्बी अवतार में नजर आ चुकी हैं। जिसमें उनकी ये पिंक कलर की सिल्क की ड्रेस भी शामिल है। जिसमें गुलाबी और नियॉन कलर की कलाकारी की गई थी। सारा ने इस खूबसूरत ड्रेस के साथ किसी तरह की एक्सेसरीज मैच नहीं की थी। बस सिंपल हेयरडू और सफेद रंग की स्ट्रैपी सैंडिल के साथ टीमअप किया था।

View this post on Instagram

Lo & Behold // La Princesa @saraalikhan95 😎 x x x Sara wearing our neon pink ivory dip-dyed babydoll silk dress lines with layers of pink tulle ruffles that is embellished in glass glass beads, ghungroos and laser cut acrylics and finished with a chunky waist belt. Styled By: @lakshmilehr x x x Shop the look online: www.PapaDontPreach.com

A post shared by Shubhika (@papadontpreachbyshubhika) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed