फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan Bold Look: सारा अली खान का बोल्ड अंदाज फैंस को आ रहा बहुत पसंद, एक्ट्रेस की सिजलिंग लुक में तस्वीरें आईं सामने

Sat, 08 Jan 2022 07:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 08 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Bold Look Photos in White Net Top goes Viral
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान हाल में रिलीज फिल्म अतरंगी रे में अपने किरदार और अभिनय को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके नए फोटोशूट ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। सारा अली खान की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर लोग सारा के इस नए अवतार को देखते ही रह गए। सारा वैसे भी अपने लुक और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी इंटरनेशनल इवेंट में मल्टीकलर साड़ी में तो कभी चिकनकारी कुर्ता सेट में सारा को देखा गया है। उन्हें कई मौकों पर भारतीय पारंपरिक कपड़ों में स्पॉट किया गया लेकिन सारा जब भी अपने वेस्टर्न लुक में आती हैं तो उनके ग्लैमर को देख कोई यकीन नहीं कर पाता कि ये वहीं सारा हैं, जो साड़ी में भी नजर आती हैं। सारा का हालिया बोल्ड और सिजलिंग फोटोशूट भी यही साबित करता है कि सारा बोल्डनेस के मामले में भी कम नहीं है। सारा के नए फोटोशूट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए सारा अली खान के बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें।

Sara Ali Khan Bold Look Photos in White Net Top goes Viral
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

तस्वीरों में एक्ट्रेस सारा अली खान को सफेद लेस स्कर्ट और टॉप में देखा जा सकता है। सारा का आउटफिट उन पर काफी खूबसूरत लग रहा है। साथ ही सारा अली खान के पोज भी ग्लैमर को बढ़ा रहे हैं।

Sara Ali Khan Bold Look Photos in White Net Top goes Viral
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

यहां सारा ने सफेद रंग का लेस क्राॅप टाॅप पहना है। नेट टाॅप के नीचे सारा ने ब्रालेट को पेयर किया है। वहीं रोज लेस एसिमिट्रिकल स्कर्ट के साथ सारा ने अपने क्राॅप टाॅप को टीमअप किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Bold Look Photos in White Net Top goes Viral
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

देख सकते हैं कि सारा के स्टाइलिश क्राॅप टाॅप में मटन स्लीव्स हैं। एक्ट्रेस की ये खूबसूरत फैशन ब्रांड लियो लिन की है।

विज्ञापन
Sara Ali Khan Bold Look Photos in White Net Top goes Viral
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95

अपने लुक को पूरा करने के लिए सारा ने हल्का मेकअप अप्लाई किया है। जिसमें उन्होंने डेवी बेस, कोहल-रिमेड आईज, मस्कारा, पिंक शेड लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed