फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैकलेस ब्लाउज के बाद सारा अली खान का सिंड्रेला लुक हो रहा वायरल, तस्वीरें हैं जबरदस्त

Thu, 01 Apr 2021 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Apr 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
sara ali khan choose cindrella look for 66th filmfare award
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सारा अली खान अपने फैशनेबल सिल्हूट की वजह से हमेशा लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं। चुलबुली सी स्माइल से हर किसी के दिलों में जगह बना रहीं सारा पिछले दिनों जब रेड कार्पेट पर पहुंची तो हर किसी की निगाह उन्हीं पर थी। सारा अली खान फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए सिंड्रेला लुक में तैयार होकर पहुंची थी। 

sara ali khan choose cindrella look for 66th filmfare award
सारा अली खान - फोटो : instagram

सारा अली खान बीटाउन की उन नई हसीनाओं में शामिल हैं। जिसका फैशन सेंस कमाल का है। फिर वो चाहे उनका देसी लुक हो या फिर किसी इवेंट पर वेस्टर्न आउटफिट। फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी सारा नीले रंग के टुले गाउन में पहुंची थी। जो कि लक्जरी ब्रांड Aadnevik का है। इस ड्रेस की कमर के चारो तरफ लैस से डिटेल की गई थी। वहीं फ्रंट से शार्ट ड्रेस के पीछे की तरफ ट्रेल जोड़ी गई थी। 

sara ali khan choose cindrella look for 66th filmfare award
सारा अली खान - फोटो : instagram

जबकि इस खूबसूरत ड्रेस को सारा ने मेसी पोनी टेल और कोहल आईज के साथ पूरा किया था। रोजी चिक्स मेकअप के साथ सिल्वर कलर ही हाई हील स्टिलिटो लुक को पूरा करने के लिए काफी थी। वहीं सारा को रेडी किया था स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने। अपने इस लुक को सारा ने कैप्शन के जरिए सिंड्रेला स्टोरी नाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan choose cindrella look for 66th filmfare award
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं सारा इस ब्लू टुले ड्रेस में किसी प्रिंसेज से कम लग भी नहीं रही थीं। सारा अली खान हमेशा की स्टाइलिश सिल्हूट को पसंद करती हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन को पेश करने के लिए सारा ने आईसी मिंट कलर के लहंगे को चुना था। जिस पर हैवी एंब्रायडरी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज को ऐड किया गया था। 

विज्ञापन
sara ali khan choose cindrella look for 66th filmfare award
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इस लंहगे में जूल नेकलाइन और हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ बैक को स्किन कलर के मैश से डिजाइन की गई थी। जो कि देखने में ब्लाउज को बैकलेस लुक दे रहा था। हालांकि सारा के इस बैकलेस ब्लाउज वाले लुक को देख कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed