सारा अली खान अपनी फिल्म लव आजकल के लिए दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया के बीच रैंप पर वॉक करते नजर आईं। अबु जॉनी और संदीप खोसला के डिजाइन किए लहंगे में दुल्हन अवतार में सारा अली रैंप पर कैटवॉक करते नजर आईं। जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। बता दें कि सारा अली अपनी पहली फिल्म केदारनाथ के बाद से ही हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
सारा अली खान ने लैक्मे फैशन शो में दिखाया जलवा लेकिन रैंप वॉक को लेकर हो गईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलाबी रंग के लहंगे और चोली में तैयार सारा दुल्हन के रूप में तैयार थीं। जिसमें लहंगे के ब्लाउज पर मोतियों का भारी काम किया गया था। साथ में हैवी वर्क की गोल्डन किनारी वाली चुनरी थी जो कि काले रंग की थी।
सिर पर दुपट्टा ओढ़े सारा अली खान ने इस हैवी वर्क वाले लहंगे के साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी।
सारा अली खान ने रैंप पर ही अबु जानी और संदीप खोसला के दूसरे डिजाइन में भी रैंप पर वॉक किया है। जिसमें बहुत ही हैवी वर्क वाले लहंगे और पफी स्लीव वाले ब्लाउज में सारा ने जलवे बिखेरे।
मरून रंग के हैवी वर्क वाले लहंके के साथ सिंपल सा ब्लाउज था। जिसकी स्लीव बहुत ही ज्यादा पफी थी। साथ में नेकपीस पहन रखा था। जिसकी डिजाइन बिल्कुल अलग और यूनिक थी।