फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree Fashion 2025: अलग तरह से पहननी है साड़ी तो ये तरीके आएंगे आपके काम

Thu, 31 Jul 2025 04:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Jul 2025 04:06 PM IST
सार

Saree Fashion 2025: अगर आप सिंपल साड़ी पहन-पहनकर बोर हो गई हैं, तो आने वाले त्योहारों में अलग स्टाइल में साड़ी पहनें। 

विज्ञापन
saree fashion 2025 different type of saree draping in hindi
अलग तरह से पहननी है साड़ी तो ये तरीके आएंगे आपके काम - फोटो : instagram

Saree Fashion 2025: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पसंद करती हैं। आज के समय में तो शादी-विवाह के साथ-साथ महिलाएं पाटियों तक में साड़ी पहनती हैं। इसे पहनकर लुक एकदम से बदल जाता है। पर, अगर आप एक ही तरह से साड़ी पहन-पहनकर बोर हो गई हैं तो ये लेख आपके लिए है।



यहां हम आपको अलग अंदाज में साड़ी कैरी करना बताएंगे। यदि आप साड़ी को अलग स्टाइल से कैरी करेंगी तो भी आपका भी अंदाज बेहद अलग दिखेगा। तो आइए बिना देर किए आपको अलग अंदाज में साड़ी कैरी करना बताते हैं। 

saree fashion 2025 different type of saree draping in hindi
बेल्ट के साथ करें स्टाइल - फोटो : Instagram
बेल्ट के साथ करें स्टाइल

अपनी साड़ी को अलग अलग अंदाज में कैरी करना चाहती हैं तो उसके साथ बेल्ट पहनें। साड़ी के साथ बेल्ट पहनने से लुक को एकदम से बदल जाता है। खासतौर पर अगर आपको बॉसलेडी लुक कैरी करना है, तब तो आप सिंपल साड़ी के साथ भी बेल्ट कैरी कर सकती हैं। साड़ी के साथ बेल्ट पहनने से बॉडी का लुक एक दम से बदल जाएगा। 

 
saree fashion 2025 different type of saree draping in hindi
श्रग या जैकेट के साथ करें स्टाइल - फोटो : instagram
श्रग या जैकेट के साथ करें स्टाइल 

बहुत सी महिलाएं स्लीवलेस नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में आप स्लीवलेस ब्लाउज के साथ नेट फैब्रिक का श्रग कैरी कर सकती हैं। श्रग के साथ भी आपका लुक कमाल का लगेगा। इसके साथ साड़ी के पल्लु को श्रग के अंदर की साइड ही रखें। लॉन्ग जैकेट से भी आपके साड़ी लुक में चार चांद लग जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
saree fashion 2025 different type of saree draping in hindi
लहंगा स्टाइल में करें ड्रेप - फोटो : instagram
लहंगा स्टाइल में करें ड्रेप

अगर आपको लहंगा पहनने का मन है, लेकिन हर मौके पर आप लहंगा खरीद नहीं सकतीं, तो साड़ी को ही लहंगा स्टाइल में ड्रेप करें। लहंगा स्टाइल में आप सिल्क की साड़ियों को ही कैरी कर सकती हैं। सिल्क फैब्रिक की साड़ियां खड़ी-खड़ी रहती हैं, इइससे ऐसा लगता है कि इसमें केन-केन लगा है। 

 
विज्ञापन
saree fashion 2025 different type of saree draping in hindi
धोती स्टाइल में करें ड्रेप - फोटो : instagram
धोती स्टाइल में करें ड्रेप

यदि ज्यादा समय के लिए साड़ी नहीं पहननी तो इसे धोती स्टाइल में ड्रेप करें। इस तरह से साड़ी को लेगिंग्स के ऊपर धोती स्टाइल में पहनें, ये ट्रेंड में भी रहता है और कंफर्टेबल भी है। इसे पहनते समय बस ये ध्यान रखें कि इसे तब न पहनें, जब आपको लंबे समय के लिए साड़ी पहननी हो। वरना आपको परेशानी हो सकती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed