{"_id":"644678f7837a432f1d063548","slug":"saree-for-summer-best-saree-for-hot-summer-see-photos-2023-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saree For Summer : गर्मियों में पहननी है साड़ी तो ट्राई करें पेस्टल रंग, देखने में लगते हैं बेहद क्लासी","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Saree For Summer : गर्मियों में पहननी है साड़ी तो ट्राई करें पेस्टल रंग, देखने में लगते हैं बेहद क्लासी
Saree For Summer: साड़ी एक ऐसा आउटफिट है जिसे आप घर के कार्यक्रमों, त्योहारों, ऑफिस में और शादी तक में पहन सकती हैं। ये हर लड़की की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। शादियों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में आप भी शादी और उसके कार्यक्रमों में साड़ी पहन सकती हैं। गर्मियों के मौसम में साड़ी पहनना सबसे मुश्किल काम होता है। एक तो साड़ी पहन के तैयार होना, उस पर इसे संभालना, ये हर किसी के बस की बात नहीं है।
अगर आप गर्मी के मौसम के साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो ये लेख आज कल-चल रहे ट्रेंड के बारे में आपको बताएगा। दरअसल, आज के समय में पेस्टल रंग का काफी ट्रेंड है। अगर आप शादी में पेस्टल रंग की साड़ी पहनेंगी तो ये न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगेगा बल्कि इसमें इसे पहन कर आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। तो आइए आपको भी ट्रेंड के हिसाब से पेस्टल रंग की साड़ी दिखाते हैं।
2 of 5
Summer Fashion Tips 2023
- फोटो : instagram
पेस्टल कलर में शिफॉन साड़ी
अगर आप शिफॉन के फैब्रिक में पेस्टल रंग की साड़ी पहनेंगे तो ये देखने में काफी खबूसरत लगेगी। शिफॉन की साड़ी ज्यादा महंगी भी नहीं आती हैं। इसे आप किसी भी कार्यक्रम में कैरी कर सकती हैं।
3 of 5
Summer Fashion Tips 2023
- फोटो : instagram
बनारसी सिल्क रहेगा बेस्ट
अगर आप रात की शादी के लिए कोई साड़ी देख रही हैं तो इस तरह की बनारसी सिल्क की साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। ये ज्यादा महंगी भी नहीं आती है। आप इसे आसानी से खरीद सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Summer Fashion Tips 2023
- फोटो : instagram
साटन साड़ी
साटन की साड़ी का लुक देखने में काफी क्लासी लगता है। अगर आप चाहें तो इसे शादी के कार्यक्रमों में या ऑफिस में कैरी कर सकती हैं। गर्मियों में अगर आप फ्लोरल प्रिंट पेस्टल कलर साड़ी पहनेंगी तो ये काफी प्यारी लगेगी। ऐसी साड़ी आपको मार्केट में लगभग 1500 रुपये से लेकर 2000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
लो मेसी बन
- फोटो : instagram/jasminbhasin2806
हेयरस्टाइल का रखें ध्यान
इन साड़ियों के साथ अलग-अलग हेयरस्टाइल काफी प्यारे लगेंगे। इस तरह की साड़ी में अगर आप मेसी बन बनाएंगी तो ये देखने में तो क्लासी लगेगा ही और मेसी बन में आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।