फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nita-Radhika Saree Look: सास नीता अंबानी के संग राधिका मर्चेंट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज

Wed, 05 Mar 2025 10:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Mar 2025 10:02 AM IST
सार

वैसे तो नीता अंबानी हमेशा साड़ी में खूबसूरत ही लगती हैं, लेकिन इस बार उनके साथ-साथ उनकी छोटी बहू का साड़ी लुक भी लोगों के दिलों को भा गया।

विज्ञापन
saree look of nita ambani and radhika merchant at inauguration of vantara wildlife
सास नीता अंबानी के संग राधिका मर्चेंट ने दिखाया अपना खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram-Vantara
Nita-Radhika Saree Look: हाल ही में पीएम मोदी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वो कभी शावक को दूध पिलाते दिखाई दे रहे थे तो कभी उनके साथ खेलते दिखाई दे रहे थे। ये तस्वीर गुजरात के जामनगर की थीं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में स्थित वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर वनतारा का उद्घाटन किया।


पीएम मोदी के जामनगर दौरे के दौरान मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे आनंद अंबानी ने अपने ड्रीम को प्रोजेक्ट वनतारा से पीएम को रूबरू कराया। उन्होंने पीएम को बताया कि यहां पर बेजुबानों का कैसे ख्याल रखा जाता है। वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और आनंद अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं।

जैसे ही सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीर वायरल हुई तो लोगों ने राधिका और नीता अंबानी के लुक की सराहना करना शुरू कर दिया। इस इवेंट में राधिका और नीता अंबानी दोनों ही खूबसूरत सी साड़ी में नजर आई। जिसको देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। आइए आपको इन दोनों के लुक दिखाते हैं।
saree look of nita ambani and radhika merchant at inauguration of vantara wildlife
कैसा था नीता अंबानी का लुक - फोटो : instagram-Vantara

कैसा था नीता अंबानी का लुक

जामनगर में नीता अंबानी खूबसूरत सी साड़ी में नजर आईं। उनकी ये साड़ी क्रीम, लाल और ऑरेंज रंग की थी। हमेशा की तरह नीता अंबानी ने अपनी साड़ी को बेहद खूबसूरती और सादगी के साथ कैरी किया था।

saree look of nita ambani and radhika merchant at inauguration of vantara wildlife
कैसा था नीता अंबानी का लुक - फोटो : instagram-Vantara

इस साड़ी के साथ उन्होंने बालों में अपना एवरग्रीन बन बनाया था और उस पर गजरा लगाया था। अपने इस लुक को गोल्ड नेकलेस, कंगन, मैचिंग इयररिंग्स के साथ उन्होंने कंप्लीट किया था। नीता अंबानी का लुक इतना प्यारा लग रहा था कि लोगों की नजर उन पर से हट नहीं रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
saree look of nita ambani and radhika merchant at inauguration of vantara wildlife
राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर - फोटो : instagram-Vantara

राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर

वहीं अगर नजर डालें राधिका मर्चेंट की साड़ी लुक पर तो टिशु फैब्रिक की साड़ी में राधिका कमाल की लग रही थी। ये साड़ी बेहद सिंपल थी और इस पर खूबसूरत सा बॉर्डर था। मैगा स्लीव ब्लाउज के साथ राधिका ने ये साड़ी कैरी की थी। उन्होंने अपने साड़ी के पल्लू को खुला रख के अटैच किया था, जिससे उनका लुक काफी सादगी भरा लग रहा था।

विज्ञापन
saree look of nita ambani and radhika merchant at inauguration of vantara wildlife
राधिका मर्चेंट के लुक पर डालें नजर - फोटो : instagram-Vantara
गले में पड़ा मंगलसूत्र उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। हर भारतीय महिला की तरह राधिका ने भी अपने साड़ी लुक को मंगलसूत्र से पूरा किया और हाथ में कंगन पहने थे। अपने बालों को हाफ टाई करके उन्होंने खुला छोड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उनका लुक काफी प्यारा लग रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed